अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कलाकारो में से एक हैं। वह लगातार पिछले पांच दशक से अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक बेहतरीन और यादगार किरदारों को परदे पर जीवित किया हैं। बिग बी फिल्मों के अलावा भी अपनी जिंदगी के अनमोल अनुभव लोगों से साझा करते रहते हैं। इन दिनों वह 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन में मेजबानी करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही उन्होंने इस शो के एक एपिसोड के दौरान एक दिल छू लेने वाली बात साझा की है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन की तारीफ की है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ ने की जया की तारीफ, कहा- परिवार के लिए समय नहीं मिलता, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो के हालिया एपिसोड में एक ऐसा पल आया, जिसमें उनसे एक प्रतियोगी ने पूछा कि वह क्या घर पर कुछ समय बिता पाते हैं, खासकर अपनी पत्नी और राजनीतिज्ञ जया बच्चन के साथ। प्रतियोगी ने कहा कि वो अक्सर फिल्मों और केबीसी की शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। इसका जवाब देते हुए बिग बी ने खुलकर जवाब दिया और जया बच्चन की परिवार के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
शो के प्रतियोगी सुमित्रा दिनेश ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या जया ने कभी शिकायत की है कि वह केबीसी की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण कभी उनके साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पाते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन ने जवाब देते हुए कहा, “ओहो क्या बताए? ये जो पारिवारिक प्रश्न पूछते हैं न लोग यहां आकर, उसमें हमको बड़ा कष्ट होता है।” इसके बाद उन्होंने बताया कि वह एक साथ तीन फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे, जिसके लिए वह तीन अलग-अलग शिफ्ट में काम करते थे। इस वजह से उन्हें परिवार के लिए बहुत कम समय मिलता था।
Dia Mirza: काम पाने के लिए रिश्ते छिपाती थी अभिनेत्रियां, दीया मिर्जा ने कहा- ‘मैं डरी हुई थी’
अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन की अपने परिवार के प्रति समर्पण की तारीफ की । उन्होंने कहा श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन के बड़े होने के दौरान जया ने उन्हें अपना सबकुछ दिया। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा, "जया हमेशा सहायक रहीं और कभी शिकायत नहीं की"। बता दें कि अमिताभ और जया ने जून 1973 में शादी की थी। दोनों की शादी-शुदा जीवन के 40 से अधिक वर्ष हो चुके हैं।
Brahmastra Part 2: अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर किया काम शुरू, आलिया ने साझा की तस्वीर
James Earl Jones Death: मशहूर हॉलीवुड एक्टर जेम्स अर्ल जोन्स का निधन, गुम हुई डार्थ वेडर और मुफासा की आवाज