फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani War 2: ‘वॉर 2’ की शूटिंग में शामिल होने पहुंचीं कियारा का वीडियो लीक, किरदार का खुलासा होना बाकी

Wed, 24 Jul 2024 08:41 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 24 Jul 2024 08:41 AM IST
सार

निर्देशक अयान मुखर्जी की आगामी इस साल करी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वायरल वीडियो को देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं, क्योंकि वह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' के बाद से ही इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दरअसल, कियारा आडवाणी को आज यशराज ऑफिस में देखा गया, जहां 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू होनी है।
 

विज्ञापन
Kiara Advani Begins Shoot For War 2 Hrithik Roshan Jr NTR Starrer Video Goes Viral Watch
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
निर्देशक अयान मुखर्जी की आगामी इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वायरल वीडियो को देखकर प्रशंसक बेहद खुश हैं, क्योंकि वह साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' के बाद से ही इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा आडवाणी को आज यशराज ऑफिस में देखा गया, जहां 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू होनी है।

 
Kiara Advani Begins Shoot For War 2 Hrithik Roshan Jr NTR Starrer Video Goes Viral Watch
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी ने कथित तौर पर 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें आज मुंबई में यशराज फिल्म्स के ऑफिस में देखा गया। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इस फिल्म में कियारा के अलावा ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में होंगे। इससे पहले शूटिंग से ऋतिक की तस्वीरें वायरल हुई थीं और अब प्रशंसक उत्साहित हैं क्योंकि उनकी पसंदीदा अभिनेत्री कियारा ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
Kiara Advani Begins Shoot For War 2 Hrithik Roshan Jr NTR Starrer Video Goes Viral Watch
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
'वॉर 2' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है, जिसमें साल 2012 में आई सलमान खान स्टारर 'एक था टाइगर', साल 2017 में आई सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है', 2019 में आई ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर', 2022 में आई शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण  स्टारर 'पठान' (2022) और इसमें 2023 में आई सलमान खान-कैटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर 3' जैसी रिलीज हो चुकी फिल्में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'वॉर 2' से 'टाइगर 3' की कहानी को आगे बढ़ाने की उम्मीद है और हो सकता है कि यह फिल्म आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर बनाम पठान' की ओर ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani Begins Shoot For War 2 Hrithik Roshan Jr NTR Starrer Video Goes Viral Watch
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने कुल 60 दिन ही बुक किए थे। बहरहाल, ऋतिक अपने एंट्री सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं जो धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगा। बता दें 'वॉर 2' की अधिकांश शूटिंग मुंबई के स्टूडियो में की गई है और बाकी फिल्म की शूटिंग भी मुंबई में ही की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Kiara Advani Begins Shoot For War 2 Hrithik Roshan Jr NTR Starrer Video Goes Viral Watch
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक के लिए 'वॉर 2' जून 2024 तक पूरी हो जाएगी और यह उन फिल्मों में से है, जिसे वह रिकॉर्ड समय में पूरा कर लेंगे क्योंकि ऋतिक ने इस साल मार्च से मुंबई में वाईआरएफ में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। हो सकता है कि इस महीने के आखिर तक ऋतिक अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर लें। बहरहाल, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी की क्या भूमिका होगी। लेकिन प्रशंसक यह देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स से कैसे जुड़ती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed