फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani Birthday: सलमान खान की सलाह पर बदल दिया था नाम, आज इतने करोड़ की मालकिन हैं कियारा

Wed, 31 Jul 2024 07:48 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 31 Jul 2024 07:48 AM IST
सार

 बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी, आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। 

विज्ञापन
Kiara Advani is celebrating her birthday today will be seen in Game Changer and Bhool Bhulaiyaa 3
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी, आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कियारा की पहचान एक बेहतरीन अभिनेत्री की है। उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्में दी हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। इन दिनों वह साउथ के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काफी सक्रिय हैं। बात करें कियारा की नेट वर्थ की, तो वह लगभग 3 मिलियन डॉलर की है। भारतीय करेंसी में कियारा के पास 22 करोड़ की संपत्ति है। वह महीने में 25 लाख रुपये से ज्यादा और सालाना 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। 

Kiara Advani is celebrating her birthday today will be seen in Game Changer and Bhool Bhulaiyaa 3
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

कियारा के पिता जगदीप आडवाणी एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनकी मां जेनेविज जाफरी एक टीचर हैं। फिल्मों में आने से पहले कियारा का नाम आलिया आडवाणी था, लेकिन डेब्यू के साथ उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। नाम बदलने की सलाह उन्हें सलमान खान ने दी थी। कियारा ने साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'फगली' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। यह एक कॉमेडी ड्रामा सोशल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में उनके साथ जिमी शेरगिल, मोहति मारवाह, विजेंद्र सिंह आदि कलाकार नजर आए थे। इसके बाद वह साल 2016 में आई क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आईं। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना भी की गई। 

Kiara Advani is celebrating her birthday today will be seen in Game Changer and Bhool Bhulaiyaa 3
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

एम.एस. धोनी फिल्म के बाद अभिनेत्री को काफी अच्छी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'भारत अने नेनु' में नजर आईं। इस फिल्म में उन्होंने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम किया। इस बीच वह निर्देशक अब्बास मस्तान के बेटी की डेब्यू फिल्म 'मशीन' में भी नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कामयाब नहीं हो पाई थी। 
TV Actors: अपने व्यवहार की वजह से शो से हाथ धो चुके हैं ये सितारे, एक ने तो कैमरे के सामने कर दी थी हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiara Advani is celebrating her birthday today will be seen in Game Changer and Bhool Bhulaiyaa 3
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

साल 2019 में कियारा आडवाणी ने चार फिल्मों में काम किया। इसमें जूनियर एनटीआर के साथ वह तेलुगु फिल्म 'विनया विधेय रामा' में नजर आईं। इसके बाद वह वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा,संजय दत्त आदि कलाकारों से सजी फिल्म 'कलंक' में भी नजर आईं। हालांकि, उन्हें बड़ी सफलता फिल्म 'कबीर सिंह' से मिली। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद वह अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आईं थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं। 
Sonu Nigam Birthday Bash: सोनू निगम के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, जावेद अख्तर से अनूप जलोटा तक जुटीं ये हस्तियां

विज्ञापन
Kiara Advani is celebrating her birthday today will be seen in Game Changer and Bhool Bhulaiyaa 3
कियारा-सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

अभिनेत्री ने बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 7 फरवरी 2023 को शादी की थी। कियारा अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार फिल्म 'शेरशाह' में नजर आईं थीं। कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में सिद्धार्थ और उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में डिंपल के किरदार में नजर आईं कियारा ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल छू लिया था। फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। बात करें कियारा के वर्क फ्रंट की तो वह राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भुल भुलैया 3' भी कर रही हैं। 
Fateh: सोनू सूद के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला बड़ा तोहफा, अभिनेता ने उठाया 'फतेह' की रिलीज डेट से पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed