फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav Juyal: राघव जुयाल ने नेपोटिज्म पर की बात, खुद को बताया बाहरी का बड़ा उदाहरण, आलोचकों से की ये अपील

Fri, 19 Jul 2024 10:32 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:32 AM IST
सार

हाल  में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी होने और अपने अब तक के सफर को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
Kill actor Raghav Juyal talk about Neoptism said can not go in complain mode as he is big example of outsider
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal

राघव जुयाल भारतीय टीवी जगत के नामी चेहरा रहे हैं। टीवी पर वह कई शोज मे डांसिंग और मेजबानी करते नजर आए हैं। टीवी के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'किल' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसमें उन्हें दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। उन्होंने बाहर से आकर इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। हाल में ही उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर बात की है। 

Kill actor Raghav Juyal talk about Neoptism said can not go in complain mode as he is big example of outsider
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal

हाल  में ही एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी होने और अपने अब तक के सफर को लेकर बात की है। उनका अबतक का सफर कैसा रहा और बाहरी के टैग की वजह से क्या उन्हें कभी परेशानी का सामना करना पड़ा, इन सभी बातों पर उन्होंने खुल कर बात की है। इस बीच उन्होंने खुद को सबसे बड़ा बाहरी व्यक्ति का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए, उन्होंने कड़ी मेहनत की है। 

Kill actor Raghav Juyal talk about Neoptism said can not go in complain mode as he is big example of outsider
राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम @raghavjuyal

राघव ने कहा, "मैं देहरादून से हूं, इंडस्ट्री से मेरा कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा ना मुझे किसी एजेंसी ने साइन किया है। मैं पूरी तरह से अकेले काम करता हूं। मैं किसी भी चीज को लेकर बस शिकायत करते रहने में समय बर्बाद नहीं कर सकता। ऐसे करने से मैं वहीं फंस जाता।" इसमें काम जारी रखने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी भी लगातार अपने काम को करने पर ध्यान देते हैं, चाहे वह सफल हों या असफल। वे असफल होने के बाद भी जवाबी हमला करते हैं। अभिनेता ने कहा कि वह भी अपनी जिंदगी ऐसे ही जीना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kill actor Raghav Juyal talk about Neoptism said can not go in complain mode as he is big example of outsider
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर पर अक्सर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगता है। हालांकि, राघव की इस हालिया रिलीज फिल्म में वह भी बतौर निर्माता जुड़े हैं। अभिनेता ने इसके लिए दिग्गज निर्माता का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपनी फिल्म में दो नए कलाकारों को मौका देने के लिए करण जौहर का धन्यवाद किया। इसके साथ ही अभिनेता ने उन लोगों से अनुरोध किया कि वह सिनेमाघरों में आकर उनकी फिल्म देखें, जो अक्सर सितारों के बच्चों को फिल्मों में लेने के लिए निर्माताओं की आलोचना करते हैं। 
Bigg Boss OTT 3: घर में जाते ही अदनान शेख ने मारी पलटी, दोस्त विशाल को छोड़ नैजी-सना सुल्तान से मिलाया हाथ

विज्ञापन
Kill actor Raghav Juyal talk about Neoptism said can not go in complain mode as he is big example of outsider
किल फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'किल' को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि ये फिल्म सिर्फ लोगों द्वारा एक दूसरे से किए गए तारीफों के आधार पर चल रही है, जो किसी भी कलाकार के लिए बड़ी बात है। बताते चलें कि फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें राघव के अलावा लक्ष्य, राघव जुयाल, आशीष विद्यार्थी, तान्या मानिकतला आदि अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्माण करण जौहर, गुनीत मोंगा, अपूर्व मेहता और अचिन जैन ने किया है।
पास से देखने पर चला पता, कितना खास था अनंत-राधिका की शादी में दिखा ये पेड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed