Suhana Khan: अनन्या की फिल्म 'कंट्रोल' को लेकर सुहाना खान ने साझा की खास तस्वीर, दोस्तों के लिए कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना ने अपने दोनों दोस्तों के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि दोनों उनकी खुशी और जीवन को कंट्रोल करते हैं। शुक्रवार को सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ये तस्वीर साझा की है, जिसमें वह नव्या और अनन्या के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। तीनों सफेद रंग की ड्रेस में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। सुहाना ने अनन्या पांडे और नव्या के इ्ंस्टाग्राम हैंडल को टैग करते हुए लिखा, “अनन्या पांडे और नव्या नंदा मेरी जिंदगी और खुशियों को कंट्रोल करती हैं।” उन्होंने आगे जानकारी देते हुए लिखा कि अनन्या की फिल्म कंट्रोल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है।
बता दें कि अनन्या पांडे की फिल्म 'कंट्रोल' आज, शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अभिनेत्री को फिल्म के लिए सराहना भी मिल रही है। फिल्म का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी का भी उन्होंने अविनाश संपत के साथ सह-लेखन किया है। फिल्म की कहानी नेला पर केंद्रित है, जिसे अनन्या पांडे निभा रही हैं, जिसका जीवन एक ब्रेक अप के बाद नियंत्रण से बाहर हो जाता है। इस दौरान वह एक रहस्यमयी कृत्रिम बुद्धिमता वाले एप्प का उपयोग करती है, जिससे चीजें और भी भयानक मोड़ ले लेती हैं।
अनन्या पांडे ने हाल में ही फिल्म में काम करने को लेकर अपने विचार साझा किए थे। उन्होंने कहा, "यह बहुत, बहुत डरावना है। मैं तकनीक-प्रेमी नहीं हूं, इसलिए मुझे कृत्रिम बुद्धिमता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन इस फिल्म को करने के बाद मुझे कई सारी चीजों के बारे में पता चला। इस फिल्म को देखने के बाद मेरे घर में दस मिनट तक कोई कुछ बोल ही नहीं पाया क्योंकि ये काफी प्रभावशाली था।"
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप को भाई अनन्या की CTRL, निर्माता ने किया फिल्म का रिव्यू, अनन्या को बताया बेस्ट
बताते चलें अनन्या पांडे के अलावा उनकी दोस्त सुहाना खान भी एक बार फिर पर्दे पर अभिनय करती नजर आने वाली हैं। वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। इस फिल्म में दोनों गुरु शिष्या के किरदारों में दिखाई देंगे। शाहरुख खान की इस फिल्म को सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे हैं और फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर देने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को काफी सारा एक्शन देखने को मिलने वाला है।
दिव्यांग बुजुर्ग पर राखी सावंत ने लुटाया प्यार, दिल जीत रहा वीडियो