फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 Years of Kya Kehna: मजबूरी में कास्ट हुए सैफ, टाइटल के लिए करना पड़ा संघर्ष; जानें फिल्म के अनसुने किस्से

Mon, 19 May 2025 08:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 19 May 2025 08:02 AM IST
सार

Silver Jubilee of Kya Kehna: प्रीति जिंटा और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'क्या कहना' ने आज सोमवार के दिन अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर हम जानेंगे फिल्म से जुड़े 10 दिलचस्प किस्सों के बारे में।

विज्ञापन
Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan
क्या कहना - फोटो : IMDB

2000 के दशक में बॉलीवुड में लव स्टोरी और एक्शन फिल्मों का बोलबाला था, उसी दौरान कुंदन शाह के निर्देशन में 19 मई, 2000 को एक फिल्म आई ‘क्या कहना’। इस फिल्म ने ना सिर्फ सामाजिक सोच को झकझोरा, बल्कि संवेदनशील विषयों पर आधारित फिल्मों को दिखाने का साहस भी दिखाया। प्रीति जिंटा, सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह अभिनीत इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। फिल्म के विषय को देखते हुए निर्माताओं तक ने इसे नकार दिया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म का संगीत लोगों के दिलों-दिमाग में इस कदर छाया था कि वो हमेशा इसे गुनगुनाते रहते थे। आज सोमवार के दिन 'क्या कहना' फिल्म ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म के सिल्वर जुबिली के मौके पर जानेंगे इससे जुड़े 10 किस्सों के बारे में। आइए जानते हैं।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan
क्या कहना - फोटो : IMDB

फिल्म ‘क्या कहना’ की शूटिंग साल 1997 में शुरू हुई थी और इसे 1 जुलाई 1998 को रिलीज किया जाना था। अगर उस समय पर फिल्म रिलीज होती, तो यह प्रीति जिंटा की पहली फिल्म होती। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से फिल्म की रिलीज टल गई, फिर इसे 19 मई 2000 में रिलीज किया गया। इस बीच प्रीति ने कई और फिल्में कीं जैसे- ‘दिल से’, ‘सोल्जर’ और दो तेलुगु फिल्में भी कीं। इस वजह से अभिनेत्री को दर्शकों ने 'क्या कहना' फिल्म से पहले ही पहचान लिया था, लेकिन इस फिल्म ने एक्ट्रेस को अभिनय की दुनिया में एक अलग पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया था।

Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan
क्या कहना - फोटो : एक्स- @literaturesyrup

फिल्म के दौरान निर्माता रमेश तौरानी अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह को हटाकर सलमान खान को लेना चाहते थे। इसके लिए चंद्रचूड़ को कानूनी दस्तावेज पर साइन करना जरूरी था, जिस पर लिखा था कि अभिनेता को निकाले जाने से निर्माता को कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, चंद्रचूड़ ने साइन करने से मना कर दिया, जिस कारण फिल्म की शूटिंग छह महीने तक रुकी रही और प्रोजेक्ट में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan
प्रीति जिंटा - फोटो : एक्स- @asonofapeach

कहा जाता है कि फिल्म निर्माता रमेश तौरानी को सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह की बॉक्स ऑफिस पर पहचान का कोई भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने फिल्म की पब्लिसिटी में सिर्फ प्रीति जिंटा को मुख्य केन्द्र में रखा। वहीं, सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह की तस्वीर सीडी एल्बम के पीछे लगाई गई।

विज्ञापन
Know about 10 amazing facts of kya kehna movie on its silver jubilee of releasing preity zinta saif ali khan
क्या कहना - फोटो : एक्स- @Kaamz_Twits

इस फिल्म के बारे में निर्माता रमेश तौरानी ने बताया कि फिल्म में सैफ अली खान की भूमिका की जगह पहले किसी और अभिनेता को कास्ट किया गया था। फिर शूटिंग शुरू होने से एक हफ्ते पहले ही उस अभिनेता ने बिना कोई जानकारी दिए फिल्म छोड़ दी। इसके बाद मजबूरी में सैफ को फिल्म में लिया गया और भूमिका उन्हें दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed