कृतिका मलिक! इन्हें लोग यूट्यूबर अरमान मलिक की 'दूसरी पत्नी' के रूप में जानते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा बनीं कृतिका का परिचय अगर आप किसी से पूछेंगे तो वह पहली बार में यही कहेगा, 'पायल मलिक की सौतन' या 'अरमान मलिक की दूसरी पत्नी जिसने अपनी ही सहेली के पति से दूसरी शादी कर ली'। बिग बॉस के एक एपिसोड में पत्रकारों के सवाल-जवाब का सेशन रखा गया था। वहां एक पत्रकार ने कृतिका से कहा, 'डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है'। इस पर अधिकांश दर्शक खुश होते नजर आए। बेशक शादी कृतिका और अरमान ने रजामंदी से की थी। खैर, अब तक 'दूसरी पत्नी' जैसे टैग से पहचानी जाने वाली कृतिका की आखिर अपनी क्या पहचान है, हम आपको उससे रूबरू करा रहे हैं....
Kritika Malik: कृतिका मलिक का सपना हुआ चकनाचूर, 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता की रेस से बाहर हुईं यूट्यूबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृतिका मलिक का जन्म 20 मार्च 1994 को हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका देहरादून की रहने वाली हैं। कृतिका मलिक पहले पायल की बेस्ट फ्रेंड थीं। दोनों साथ पढ़ती थीं। दोस्ती इतनी गहरी थी कि पायल और अरमान के घर भी कृतिका अक्सर आया करतीं। इसी बीच अरमान से उनकी नजदीकी बढ़ी और फिर शादी भी कर ली। बिग बॉस ओटीटी 3' के घर में पायल ने बताया कि उन्हें 7 दिन में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था और 8वें दिन दोनों ने शादी कर ली थी। 13 अक्तूबर 2018 को शादी की थी।
इसके बाद पायल, अरमान और कृतिका-तीनों ने यूट्यूब पर अपनी निजी जिंदगी साझा करनी शुरू की। यहां से इन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई। इनके व्लॉग्स खूब पसंद किए जाने लगे। तीनों आज भी साथ काम करते हैं। अगर सिर्फ कृतिका की नेट वर्थ के बारे में बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका ब्लॉग बनाकर करीब 2 से 2.5 करोड़ तक की कमाई करती हैं। यूट्यूब से हर महीने वह 40 लाख और म्यूजिक वीडियो से 20-30 लाख तक कमाती हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स से भी जुड़ी हैं, जहां से उनकी आमदनी होती है। इनकी नेटवर्थ करीब 7-10 करोड़ रुपये है।
DACA 2024: डीएसीए 2024 में इन कॉमेडियंस का जलवा, अनुभव सिंह बस्सी,अभिषेक उपमन्यु और कनन गिल ने जीते अवॉर्ड्स
इसके अलावा अरमान मलिक की संपत्ति भी उनकी दोनों पत्नियों पायल-कृतिका की है। यह बात खुद अरमान बिग बॉस में कह चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान की नेटवर्थ करीब 200 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से कृतिका की नेटवर्थ 100 करोड़ रुपये से अधिक है। सोशल मीडिया पर भी कृतिका की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कृतिका मलिक को बिग बॉस ओटीटी 3 में प्रति एपिसोड एक से दो लाख रुपये तक मिले हैं। इसके अनुसार कृतिका मलिक 80 लाख रुपये से ज्यादा रकम लेकर शो से बाहर आई हैं।
Rajinikanth Movies: सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली धांसू फिल्में, जेलर 2-वेट्टैयन-कुली और थलाइवर 174 हैं शामिल
कृतिक मलिक 'बिग बॉस ओटीटी 3' के टॉप 5 तक पहुंचने में कामयाब रहीं लेकिन उनका ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। इस शो में वह अपने पति अरमान मलिक और सहेली पायल मलिक के साथ पहुंची थीं। पायल का सफर शो में बहुत जल्दी खत्म हो गया और वे शो से बाहर हो गईं। अरमान मलिक फिनाले से पहले शो से बाहर हो गए। अब कृतिका के बाहर होने से मलिक परिवार का ट्रॉफी घर लाने का सपना अधूरा रह गया है।
Devoleena Bhattacharjee: दलजीत को धोखा देने के बाद गर्लफ्रेंड के साथ दिखे निखिल, देवोलीना ने सुनाई खरी-खोटी