फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा की कौन सी खूबी कॉपी करना चाहती हैं रश्मिका? किया खुलासा

Mon, 16 Jun 2025 01:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jun 2025 01:01 PM IST
सार

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'कुबेर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। यहां उन्होंने बताया कि वे विजय देवरकोंडा की कौन सी खूबी कॉपी करना चाहती हैं?

विज्ञापन
Kuberaa Actress Rashmika Mandanna reveals What she wants to copy from alleged boyfriend Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'कुबेर' को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें वे एक्टर धनुष और नागार्जुन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में एक भव्य इवेंट में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ, जिसमें रश्मिका भी उपस्थित रहीं। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं। अभिनेत्री से उनके कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा को लेकर भी सवाल किया गया।

Kuberaa Actress Rashmika Mandanna reveals What she wants to copy from alleged boyfriend Vijay Deverakonda
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

अफेयर की खबरों पर चुप्पी साधे हैं विजय और रश्मिका
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रश्मिका से विजय देवरकोंडा को लेकर एक सवाल ऐसा पूछा गया कि उनके जवाब ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। रश्मिका और विजय के कथित अफेयर की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने अभी तक ऐसी खबरों पर चुप्पी साधी हुई है, जिससे लोग और भी ज्यादा कयास लगाते हैं। 

Kuberaa Actress Rashmika Mandanna reveals What she wants to copy from alleged boyfriend Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला

इवेंट में रश्मिका से किया गया सवाल
हाल ही में फिल्म 'कुबेर' के प्री-रिलीज इवेंट में रश्मिका को अलग-अलग अभिनेताओं के नाम दिए गए और उनसे पूछा गया कि वे उनमें से हर एक्टर की कौन-सी खूबियां कॉपी करना चाहेंगी? इनमें धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका के 'पुष्पा 2' के को-एक्टर अल्लू अर्जुन जैसे नाम शामिल थे।

The Raja Saab: प्रभास के 30 फीट ऊंचे कटआउट को दूध से नहलाया, टीजर लॉन्च पर फैंस का दिखा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Kuberaa Actress Rashmika Mandanna reveals What she wants to copy from alleged boyfriend Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

विजय की हर खूबी अपनाना चाहती हैं
इसी इवेंट में रश्मिका से यह भी पूछा गया कि वे विजय देवरकोंडा से कौन सी खूबियां कॉपी करना चाहेंगी? जवाब में, अभिनेत्री ने कहा, 'सब कुछ, सब कुछ ले लो'। रश्मिका के इस जवाब ने सभी का ध्यान खींचा। वे विजय देवरकोंडा की हर खूबी अपनाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
Kuberaa Actress Rashmika Mandanna reveals What she wants to copy from alleged boyfriend Vijay Deverakonda
कुबेर - फोटो : वीडियो ग्रैब

कब रिलीज होगी 'कुबेर'?
इससे कुछ वक्त पहले फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में जब विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि वे अपनी होने वाली पत्नी में क्या खूबियां चाहते हैं। इस पर एक्टर ने जवाब दिया था कि वे फिलहाल जीवनसाथी की तलाश में नहीं हैं। बात करें फिल्म 'कुबेर' की तो यह 20 जून को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed