सब्सक्राइब करें

Kusha Kapila: 'मुझे इन नालायक लोगों के साथ डील करना पड़ेगा', कुशा कपिला ने दिया ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 11 Jul 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Kusha Kapila gave a befitting reply to the trolls says I have to deal with these worthless people
कुशा कपिला - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी वीडियोज के जरिए लोगों को हंसी से लोटपोट कर देने वाली यूट्यूबर कुशा कपिला इस समय अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में कुशा कपिला ने अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक का एलान कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे थे। अब काफी समय के बाद कुशा ने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तो चलिए जानते हैं कि कुशा ने क्या कहा है।

Kusha Kapila gave a befitting reply to the trolls says I have to deal with these worthless people
कुशा कपिला - फोटो : Social media

कुशा ने हाल ही में अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा के बाद सुर्खियों में आ गईं। इस घोषणा के साथ सभी को चौंकाते हुए दोनों ने छह साल की अपनी शादी को खत्म कर दिया। उनके अलगाव पर एक आधिकारिक बयान के बाद कुशा पर ट्रोल्स ने हमला किया और कथित तौर पर सोशल मीडिया पर उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए गए। ट्रोल होने के कुछ दिनों बाद कुशा ने आखिरकार इन पर प्रतिक्रिया देने का फैसला किया।

Trial Period: अलेया सेन ने की जेनेलिया की जमकर तारीफ, बोलीं- 'ट्रायल पीरियड' के लिए सिर्फ उन्हीं का नाम सूझा

 

Trending Videos
Kusha Kapila gave a befitting reply to the trolls says I have to deal with these worthless people
कुशा कपिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण जौहर के साथ कुशा का एक पुराना इंटरव्यू  ऑनलाइन सामने आया और वायरल हो होने लगा है। इसमें अभिनेत्री को करण के एक बयान से सहमत होते देखा गया। यह बयान था, "सेक्सुअल बेवफाई किसी प्रकार की बेवफाई नहीं है"। इस वीडियो के सामने आते ही कुशा को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है।

Emmy 2023: 19 सितंबर को भारत में प्रसारित होगा 75वां एमी अवॉर्ड, जानिए कब और कहां देखने को मिलेगा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Kusha Kapila gave a befitting reply to the trolls says I have to deal with these worthless people
कुशा कपिला - फोटो : Social media

कुशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट लिखकर ट्रोल्स को जवाब दिया। कुशा ने लिखा, ‘मेरे लिए अब यह विषय खत्म हो गया है। मैंने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया और ना ही कभी दूंगी। मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है तो ऐसा बयान मेरी तरफ से जारी हो ही नहीं सकता है। मैंने पिछले दो हफ्तों से न जाने कितने प्रोफाइल को ब्लॉक किया है। अपना कमेंट सेक्शन ऑफ किया है, लेकिन फिर भी लोग आते हैं और कुछ भी कह कर चले जाते हैं।’

विज्ञापन
Kusha Kapila gave a befitting reply to the trolls says I have to deal with these worthless people
कुशा कपिला, जोरावर - फोटो : social media

कुशा ने आगे कहा,’ मुझे कभी नहीं लगा मुझे इन बेहुदे और नालायक लोगों के साथ डील करना पड़ेगा। खैर जो भी है अब मैं अपने इंस्टाग्राम फीड को धीरे-धीरे साफ कर रही हूं और उम्मीद है जल्द ही मुझे ऐसे लोगों से छुटकारा मिल जाएगा।’

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed