‘रॉकस्टार’ फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की बेहतरीन फिल्मों मेे से एक है। इस फिल्म की मूल रिलीज के 13 साल बाद भी दर्शक इसे बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। फिल्म इन दिनों एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल में ही फिल्म को कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। मूल रिलीज के एक दशके के बाद भी दोबारा रिलीज होने पर भी इस फिल्म ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है।
Rockstar: कश्मीर में दोबारा रिलीज हुई 'रॉकस्टार' को अविनाश ने बताया सुपरहिट, इम्तियाज अली को लेकर कही ये बात
फिल्म ‘लैला मजनू’ के अभिनता अविनाश तिवारी ने ‘रॉकस्टार’ को कश्मीर में दोबारा से रिलीज होने के बाद भी सबसे बड़ी हिट फिल्म बताया है।
फिल्म ‘लैला मजनू’ के अभिनता अविनाश तिवारी ने ‘रॉकस्टार’ को कश्मीर में दोबारा से रिलीज होने के बाद भी सबसे बड़ी हिट फिल्म बताया है। उन्होंने इसके लिए निर्देशक इम्तियाज अली की तारीफ भी की है। उन्होंने सिनेमाघरों में लैला मजनू की दोबारा रिलीज से पहले श्रीनगर में फैंस से मिलने का अपना अनुभव साझा किया।
अविनाश ने न्यूज 18 के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि इम्तियाज कश्मीर को उस तरह से दिखाने में सक्षम हैं, जिस तरह से इसे दिखाया जाना चाहिए था। इस वजह से ही उनसे लोगों को काफी लगाव है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में पिछले एक साल से रिलीज हुई फिल्मों में रॉकस्टार सबसे बड़ी हिट बन गई है,वो भी दोबारा से रिलीज होने के बाद।
Khushi Kapoor: वेदांग से साथ डेटिंग को लेकर फिर चर्चा में आईं खुशी कपूर, फोन के वॉलपेपर ने दिया अफवाहों को हवा
अविनाश ने कहा कि वह श्रीनगर की यात्रा के दौरान काफी आश्चर्यचकित थे, जिस तरह का प्रेम उन्हें लोगों से मिला। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो समझते हैं कि ये प्रेम उनके लिए नहीं, उनके निभाए चरित्र कैस के लिए था। अभिनेता ने कहा कि लोगों से मिले इस प्रेम के लिए वह काफी सम्मानित महसूस करते हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वह इतना ज्यादा ध्यान दिए जाने के काबिल हैं।
Amitabh Bachchan: फैन ने न्यू जर्सी में घर के बाहर लगाया था बिग बी का स्टैच्यू, गूगल मैप्स में मिली यह खास जगह
बताते चलें कि ‘रॉकस्टार’ साल 2011 में रिलीज हुई थी। यह एक मनोरंजक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें एक शानदार कहानी और कई बेहतरीन गाने हैं। रणबीर कपूर ने इस फिल्म में जनार्दन झाकर का किरदार निभाया है, जिसे जॉर्डन के नाम से जाना जाता है। जॉर्डन दिल टूटने के बाद वैश्विक स्तर रॉक स्टार बन जाता है। फिल्म में उनके साथ नरगिस फाखरी भी नजर आई थीं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों और फिल्म आलोचकों से काफी तारीफें मिली थीं।
Kamal Haasan: कमल हासन ने शुरू की 'ठग लाइफ' की डबिंग, निर्माताओं ने वीडियो के साथ खास अंदाज में दिया अपडेट
