फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana: 'रामायण' में कैकेयी की भूमिका पर लारा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कौन इसका हिस्सा नहीं बनना चाहेगा?

Wed, 01 May 2024 10:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 01 May 2024 10:40 AM IST
विज्ञापन
Lara Dutta reacts on rumors playing Kaikeyi role in Nitesh Tiwari Ramayana says I also like hearing about them
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@larabhupathi

इन दिनों फिल्मी गलियारों में अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह है नितेश तिवारी की 'रामायण'। इसे लेकर रोज नई खबरें आती हैं। नई तस्वीरें जारी होती हैं। अलग-अलग सूत्रों से फिल्म की शूटिंग से लेकर स्टारकास्ट तक के दावे किए जाते हैं। मगर, सही मायनों में अभी तक किसी को अता-पता नहीं कि यह फिल्म कहां बन रही है और कहां इसकी शूटिंग चल रही है। बीते दिनों खबर आई थी कि 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभा रही हैं। इसे लेकर अब खुद लारा दत्ता ने प्रतिक्रिया दी है।

Lara Dutta reacts on rumors playing Kaikeyi role in Nitesh Tiwari Ramayana says I also like hearing about them
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

कहा जा रहा है कि रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। बीते दिनों दोनों का लुक भी वायरल हुआ, हालांकि इसकी पुष्टि कहीं से नहीं हुई। इसके अलावा फिल्म के और भी कई किरदारों को लेकर सितारों के नामों की चर्चा है। इसी कड़ी में रिपोर्ट्स् के आधार पर कहा गया कि लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभाएंगी। अब लारा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। 

Lara Dutta reacts on rumors playing Kaikeyi role in Nitesh Tiwari Ramayana says I also like hearing about them
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

'रामायण' में कैकेयी की भूमिका को लेकर चल रहीं तमाम खबरों को लेकर लारा दत्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मुझे भी इन अफवाहों के बारे में पढ़ना और सुनना अच्छा लग रहा है। इसलिए कृपया इन्हें जारी रखें। आखिर 'रामायण' का हिस्सा कौन नहीं बनना चाहेगा?'
Salman Khan: यूके के सांसद बैरी गार्डिनर ने गर्मजोशी से किया सलमान का स्वागत, बोले- टाइगर जिंदा है...

विज्ञापन
विज्ञापन
Lara Dutta reacts on rumors playing Kaikeyi role in Nitesh Tiwari Ramayana says I also like hearing about them
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

लारा दत्ता ने बातचीत में यह भी बताया कि रामायण में वह और कौन से किरदार निभाना पसंद करेंगी। लारा ने हंसते हुए कहा, 'इसमें ऐसे बहुत से किरदार हैं जिन्हें मैं निभाना पसंद करती अगर यह मुझे ऑफर किया जाता'। उन्होंने कहा कि वह शूर्पणखा, मंदोदरी का भी रोल निभाना पसंद करेंगी।
Jolly LLB 3: जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग हुई शुरू, इस दिन अजमेर पहुंचेंगे अक्षय कुमार

विज्ञापन
Lara Dutta reacts on rumors playing Kaikeyi role in Nitesh Tiwari Ramayana says I also like hearing about them
लारा दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

अब लारा दत्ता की तरफ से कही गईं इन बातों के बाद हर कोई यह जानने के लिए उत्साहित है कि आखिर वह कौन सा रोल निभा रही हैं। वह इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी भी या नहीं? बता दें कि बीते दिनों सेट से लारा दत्ता की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। इसमें वह लाल और गोल्डन रंग की साड़ी और भारी-भरकम ज्वैलरी में नजर आई थीं। हालांकि, फिलहाल इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
Siddhesh Pandey: मशहूर गीतकार समीर अंजान के बेटे हैं सिद्धेश, 23 साल की उम्र में पहली डॉक्यूमेंट्री रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed