फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhubala: नौ साल तक बिस्तर पर ही पड़ी रहीं मधुबाला, बेहद दर्द भरा रहा अभिनेत्री का आखिरी वक्त

Fri, 23 Feb 2024 09:29 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 09:29 AM IST
विज्ञापन
Madhubala Death aniversiry know about hindi cinema Beautiful actress career and personal life
मधुबाला - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की अदाकारी का हर कोई दीवाना था। मधुबाला का जिक्र आज भी बॉलीवुड की सबसे हसीन अभिनेत्रियों में किया जाता है। मधुबाला ने अपने अभिनय और खूबसूरती से लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया, लेकिन उनके जिंदगी के आखिरी वक्त बहुत दर्द भरे रहे। आज मधुबाला की पुण्यतिथि है। चलिए आपको हिंदी सिनेमा की सबसे दिलकश अभिनेत्री के सफर के बारे में बताते हैं।

Madhubala Death aniversiry know about hindi cinema Beautiful actress career and personal life
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

मधुबाला की जन्म 14 फरवरी 1933 को जन्मी को हुआ था। मधुबाला के बचपन का नाम 'मुमताज जहां देहलवी' था। मधुबाला के जन्म से ही उनके दिल में छेद था और फेफड़ों में भी परेशानी थी। मधुबाला बाहर से जितनी खुश रहती थीं अंदर से वे उतनी ही तकलीफ में रहती थीं। मधुबाला बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी, इस सपने को उन्होंने कड़ी मेहनत के साथ पूरा किया। महज नौ साल की उम्र में ही मधुबाला सिनेमा इंडस्ट्री में दाखिल हो चुकी थीं।

Madhubala Death aniversiry know about hindi cinema Beautiful actress career and personal life
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

14 साल की उम्र में मधुबाला को उनका पहला ब्रेक फिल्म 'बसंत' में मिला। इसके बाद उनकी किस्मत चमकी और  फिल्म ‘महल’ ने स्टार बना दिया। वे महज 15 साल की थी। इसके बाद मधुबाला ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में दीं। उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ गई थी कि हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक फ्रैंक कापरा उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। हालांकि, मधुबाला इसके लिए राजी नहीं हुईं।

Thursday Box Office: धीमी गति से आगे बढ़ रही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', जानें अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala Death aniversiry know about hindi cinema Beautiful actress career and personal life
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान मधुबाला की बचपन की बिमारी एक फिर उभरी और दिल की बीमारी के साथ-साथ उन्हें कई अन्य बीमारियों ने जकड़ लिया। फेफड़ों में समस्या होने के चलते मधुबाला खून की उल्टियां करने लगी थीं। साल 1954 में फिल्म 'चालाक' की शूटिंग के दौरान मधुबाला ने खून की उल्टियां करने लगी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने को कहा, लेकिन उन्होंने फिर भी काम जारी रखा। फिल्म 'मुगल-ए-आजम' की शूटिंग के दौरान मधुबाला की सेहत में ज्यादा गिरावट आने लगी।
Gullak Season 4: वेब सीरीज 'गुल्लक सीजन 4' की शूटिंग पूरी, निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह

विज्ञापन
Madhubala Death aniversiry know about hindi cinema Beautiful actress career and personal life
मधुबाला - फोटो : सोशल मीडिया
इन बीमारियों ने मधुबाला को इस कदर तोड़ दिया को वे नौ सालों तक वो बिस्तर पर ही पड़ी रहीं। इसके बाद 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Shahid Kapoor: 'मैंने नहीं कहा कि किरदार को पसंद करें', 'कबीर सिंह' की आलोचना पर अब शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed