सब्सक्राइब करें

Mahavatar Narsimha Box Office: वीकएंड पर 'महावतार नरसिम्हा' ने फिर भरी हुंकार, जानिए 17वें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 10 Aug 2025 08:35 PM IST
सार

Mahavatar Narsimha Box Office On: फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' की रिलीज को आज रविवार को 17 दिन पूरे हो गए हैं। जानते हैं फिल्म वे वीकएंड पर कैसा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Mahavatar Narsimha Movie Day 17 Box Office Collection: Ashwin Kumar Film 3rd Sunday Earning
महावतार नरसिम्हा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल के दिनों में 'सैयारा' के बाद अगर कोई फिल्म दर्शकों का प्यार बटोर रही है तो वह है फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'। 25 जुलाई को सिनेमाघरों में लगी यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में एक बार फिर इजाफा दर्ज हुआ है। जानिए आज रविवार को कितना कारोबार किया है?

Trending Videos
Mahavatar Narsimha Movie Day 17 Box Office Collection: Ashwin Kumar Film 3rd Sunday Earning
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

पहले और दूसरे हफ्ते रहा शानदार कलेक्शन
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। फिर, दूसरे ही दिन से फिल्म का ऐसा रंग दर्शकों पर चढ़ा की कमाई में लगातार इजाफा होता गया। पहले हफ्ते इसका कलेक्शन 44.75 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में 73.4 करोड़ रुपये रहा। 

Dhadak 2 Review: सिद्धांत चतुर्वेदी चमके, लेकिन फिल्म जातिवाद जैसे मुद्दे को पूरी गहराई से नहीं पकड़ पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahavatar Narsimha Movie Day 17 Box Office Collection: Ashwin Kumar Film 3rd Sunday Earning
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब

तीसरे हफ्ते भी जलवा कायम
तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी 'महावतार नरसिम्हा' की तूफानी कमाई अब भी जारी है। 'सैयारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के आगे भी यह मजबूती से न सिर्फ डटी है, बल्कि शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। कल रक्षाबंधन के अवसर पर 16वें दिन शनिवार को फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज रविवार को 17वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 18.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

Mahavatar Narsimha Movie Day 17 Box Office Collection: Ashwin Kumar Film 3rd Sunday Earning
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

जल्द 200 करोड़ी क्लब में होगी शामिल
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 164.3 करोड़ रुपये हो गया है। इसका कारोबार इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही 200 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन जाएगी। 'महावतार नरसिम्हा' एनिमेटिड फिल्म है। 

विज्ञापन
Mahavatar Narsimha Movie Day 17 Box Office Collection: Ashwin Kumar Film 3rd Sunday Earning
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म की कहानी?
'महावतार नरसिम्हा' एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। इसकी कहानी विष्णु भगवान के चौथे अवतार नरसिंह या नृसिंह पर है। इसमें नरसिंह भगवान की लीला को दिखाया गया है। फिल्म में वह अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। हिरण्यकश्यप का परलोक पहुंचाते हैं। फिल्म एनिमेटेड वर्जन में है, लेकिन इसका एक्शन और स्टोरी दिखाने का तरीका दर्शकों को पसंद आया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed