फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSMB29: इस दिन से शुरू होगी 'एसएसएमबी29' की शूटिंग, यहां बनाए जा रहे महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के भव्य सेट

Thu, 12 Sep 2024 06:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Sep 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
mahesh babu ss rajamouli movie SSMB29 shooting to start from second week of january 2025 in Ramoji Film City
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @urstrulymahesh, @ssrajamouli

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली 'एसएसएमबी 29' के जरिए पहली बार साथ काम कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शक लगातार नई जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के नाम को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर प्रशंसक अपडेट मांग रहे हैं। ऐसे में अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

mahesh babu ss rajamouli movie SSMB29 shooting to start from second week of january 2025 in Ramoji Film City
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @ssrajamouli, @urstrulymahesh

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन हैदराबाद में तेजी से चल रहा है। वहीं, अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने की तारीख का खुलासा अभी निर्माताओं की ओर से नहीं किया गया है, क्योंकि एसएस राजामौली पहले सब कुछ तय कर लेना चाहते हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को लेकर आई नई जानकारी ने अब प्रशंसकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। खबर है कि 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग नवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में शुरू हो जाएगी।
 

mahesh babu ss rajamouli movie SSMB29 shooting to start from second week of january 2025 in Ramoji Film City
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में शुरू होगी। इसके लिए एक खास सेट बनाया जाएगा, जिसके लिए बड़ी योजनाएं बनाई जा रही हैं। वहीं, महेश बाबू ने फिल्म के लिए कुछ वर्कशॉप में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। एसएस राजामौली अपनी फिल्मों को बनाने में काफी समय लगाने के लिए जाने जाते हैं और कुछ ऐसा ही उनकी इस नई फिल्म में भी होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh babu ss rajamouli movie SSMB29 shooting to start from second week of january 2025 in Ramoji Film City
एस एस राजामौली और महेश बाबू - फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @ssrajamouli, @urstrulymahesh

कहानी की बात करें तो फिल्म के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद ने पहले बताया था कि यह फिल्म अफ्रीकी जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इंडियाना जोन्स एडवेंचर टेम्पलेट की कहानी को दिखाएगी। वहीं, महेश बाबू फिल्म के लिए एक अलग लुक तैयार कर रहे हैं और कुछ समय पहले एसएस राजामौली ने उन्हें सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा जाने से बचने के लिए कहा था, ताकि फिल्म के लिए उनके लुक को गुप्त रखा जा सके। वहीं, दोनों ने फिल्म की कहानी के बारे में चुप्पी साध रखी है। उन्होंने अभी तक शीर्षक का भी खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
mahesh babu ss rajamouli movie SSMB29 shooting to start from second week of january 2025 in Ramoji Film City
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

'एसएसएमबी 29' के जरिए महेश बाबू और एसएस राजामौली पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को एक जंगल एडवेंचर फिल्म माना जा रहा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर होगी। इसके अलावा यह भी कहा जा है कि फिल्म में पौराणिक कथाओं और भारतीय महाकाव्यों की झलक होगी, जो राजामौली का ट्रेडमार्क है। महेश बाबू ने एसएस राजामौली की फिल्म के लिए एक्टिंग वर्कशॉप और फिजिकल ट्रेनिंग दोनों ही शुरू कर दी है। निर्देशक ने महेश बाबू के शिक्षक के रूप में अनुभवी अभिनेता नासर को नियुक्त किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed