Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Biggest Surprise is Mallika Sherawat in special role tripti dimri rajkummar rao
{"_id":"66e2cf3c44a6b53067013df2","slug":"vicky-vidya-ka-woh-wala-video-biggest-surprise-is-mallika-sherawat-in-special-role-tripti-dimri-rajkummar-rao-2024-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का सबसे बड़ा सरप्राइज, मल्लिका का होगा अहम रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का सबसे बड़ा सरप्राइज, मल्लिका का होगा अहम रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:55 PM IST
सार
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज मल्लिका शेरावत रहीं। मर्डर और प्यार के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध मल्लिका, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। निर्माताओं ने मल्लिका की कास्टिंग को गुप्त रखा था। आज ट्रेलर रिलीज होने पर फिल्म में मल्लिका का होना प्रशंसकों के लिए एक सरप्राइज साबित हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज मल्लिका शेरावत रहीं। मर्डर और प्यार के साइड इफेक्ट्स जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध मल्लिका, राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। निर्माताओं ने मल्लिका की कास्टिंग को गुप्त रखा था। आज ट्रेलर रिलीज होने पर फिल्म में मल्लिका का होना प्रशंसकों के लिए एक सरप्राइज साबित हुआ।
2 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि मल्लिका, विक्की के परिवार की सदस्य की भूमिका में दिखाई देंगी। विक्की का किरदार राजकुमार राव ने निभाया है, वहीं विद्या के किरदार में तृप्ति नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में मल्लिका का किरदार अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म वेलकम जैसा ही होगा, जिसके लिए हर कोई उनका दीवाना होता है। ट्रेलर में विजय राज का किरदार भी उनके (मल्ल्किा शेरावत) प्यार में पागल दिखाई दिया, जिससे वेलकम के मजनू और उदय की यादें ताजा हो जाती हैं।
3 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
मल्लिका शेरावत के प्रशंसक उनकी इस आगामी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में उन्हें देखकर प्रशंसक खुश और सरप्राइज भी हैं। इस फिल्म में मल्लिका कई सालों बाद किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड के अलावा, उन्होंने हिस्स, टाइम रेडर्स और डर्टी पॉलिटिक्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें नवविवाहित जोड़ा के रूप में विक्की (राजकुमार राव) और विद्या (तृप्ति डिमरी) को दिखाया गया है। एक रात, वे अपनी सुहागरात को फिल्माने का फैसला करते हैं। दुर्भाग्य से, उनकी सीडी चोरी हो जाती है। चोरी हुई सीडी की खोज के दौरान होने वाली घटनाओं से फिल्म आपका मनोरंजन करेगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।