फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: भाईजान इस दिन शुरू करेंगे 'सिकंदर' की शूटिंग, सबसे पहले फिल्माया जाएगा हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंस

Mon, 10 Jun 2024 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 10 Jun 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
makers announced first day shoot date for salman khan film Sikandar with Biggest Air Action sequence
सलमान खान, सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस में अलग स्तर का उत्साह है। फिल्म अगले साल दस्तक देगी। फिलहाल, इससे जुड़ी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। निर्माताओं ने इसकी तारीख का एलान किया है। साथ ही यह सूचना भी दी है कि सबसे पहले फिल्म का धमाकेदान एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जाएगा। 

makers announced first day shoot date for salman khan film Sikandar with Biggest Air Action sequence
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

निर्माताओं ने एक्स पर पोस्ट साझा कर शूटिंग के पहले दिन की तारीख का एलान किया है। 'सिकंदर' की शूटिंग 18 जून से शुरू हो रही है। साथ ही यह भी बताया है कि सबसे पहले एक्शन सीक्वेंस शूट किया जाएगा। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि एक बड़े एयर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की जाएगी। सलमान खान की यह आगामी फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

#NGEFamily is super excited to share the date of our first day of shoot for #Sikandar on the 18th of June with the BIGGEST Air Action sequence! 🔥♥️ #SajidNadiadwala’s #Sikandar

makers announced first day shoot date for salman khan film Sikandar with Biggest Air Action sequence
सलमान खान, साजिद - फोटो : एक्स-@NGEMovies

सलमान खान की इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरगडस कर रहे हैं। इसमें मुख्य अभिनेत्री के रूप में रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। पहले खबरें थी कि फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका और अब मेकर्स ने एलान किया है कि इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है। 
Box Office Collection:बॉक्स ऑफिस पर बरकरार मुंजा का जलवा, जानें मिस्टर एंड मिसेज माही समेत अन्य फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
makers announced first day shoot date for salman khan film Sikandar with Biggest Air Action sequence
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान खान ने फिल्म के निर्देशक एआर मुरगडस के साथ मिलकर फिल्म के लिए फाइट सीन के रिहर्सल की योजना बनाई है। बताया गया है कि 'सिकंदर' में काफी ज्यादा एक्शन दृश्य हैं। सलमान इस फिल्म में एक ऐसी भूमिका में दिखेंगे, जिसके लिए युद्ध कौशल में दक्षता की जरूरत है। इसके लिए सलमान तैयारी शुरू कर चुके हैं। वहीं, निर्देशक भी अपने कुछ पसंदीदा एक्शन कोरियोग्राफरों से बातचीत कर रहे हैं।
Rajkummar Rao: राजकुमार को मिला ‘स्टार ऑफ द ईयर’ का तमगा, भूषण कुमार के बयान से मेल नहीं खाते फिल्म के आंकड़े

विज्ञापन
makers announced first day shoot date for salman khan film Sikandar with Biggest Air Action sequence
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम

शूटिंग शुरू होने की खबर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक ब्लॉकबस्टर फिल्म आ रही है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब जल्द ही इसका एनाउंसमेंट वीडियो आना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा, 'सिकंदर की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई'। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। बीतें दिनों खबरें आई थीं कि 'बाहुबली' के 'कटप्पा' यानी एक्टर सत्यराज इसमें विलेन बनेंगे।
Kota Factory 3: 'कोटा फैक्ट्री 3' की झलक दिखाने को तैयार जीतू भैया, सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed