सिनेमाघरों में आए दिन कोई न कोई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों थियेटर्स में कई फिल्में लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा' दर्शकों को खूब लुभा रही है। इस शुक्रवार को 'मुंजा' के साथ 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' भी रिलीज हुई थी, जो फेल साबित होती दिख रही है। वहीं, इन फिल्मों से पहले 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। तो आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर रविवार को इन सभी फिल्मों का कैसा हाल रहा...
Box Office Collection:बॉक्स ऑफिस पर बरकरार मुंजा का जलवा, जानें मिस्टर एंड मिसेज माही समेत अन्य फिल्मों का हाल
इस शुक्रवार को 'मुंजा' के साथ 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' भी रिलीज हुई थी, जो फेल साबित होती दिख रही है। वहीं, इन फिल्मों से पहले 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री शरवरी वाघ और अभय वर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में कॉमेडी औऱ हॉरर का जबर्दस्त तड़का देखने को मिला है। फिल्म मुंजा इस शुक्रवार को 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की है। 'मुंजा' ने रविवार यानी की तीसरे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने तीन दिनों में 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन बनने जा रही हैं सोनाक्षी सिन्हा! इस दिन जहीर इकबाल संग लेंगी शादी के सात फेरे!
बैड बॉयज राइड ऑर डाई भी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेन्स इसमें अहम भूमिका में नजर आए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल दिखाने में फेल साबित हुई है। फिल्म पहले दिन से कमाई करने में असफल साबित होती दिख रही है। ये फिल्म जल्द ही अपना बोरिया बिस्तर समेटने की तैयारी में है। 'बैड बॉयज राइड ऑर डाई' ने रविवार को महज छह लाख रुपये का कलेक्शन किया। ये फिल्म अब तक 2.22 रुपये की कमाई कर पाई है।
अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का रिलीज हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। फिल्म में दोनों सितारे पति-पत्नी के किरदार में नजर आए हैं। इनकी जोड़ी फैंस को बेहद पसंद आ रही है। मगर फिल्म की कमाई की बात करें तो, ये एक ही रफ्तार में आगे बढ़ रही है। शानदार ओपनिंग के बाद 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिली है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' ने दसवें 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक कुल कलेक्शन 30.05 करोड़ रुपये का कर लिया है।
अभिनेता राजकुमार राव की स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' को रिलीज हुए एक महीना हो गया है। इतने दिनों में भी ये फिल्म 50 करोड़ का आकंड़ा नहीं छू पाई है। 50 करोड़ी बनने में ये फिल्म का अब भी समय लगता हुआ दिख रहा है। 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म श्रीकांत बोला की बायोपिक है। राजकुमार राव ने इसमें श्रीकांत की भूमिका निभाई है। 'श्रीकांत' ने रविवार यानी कि 31वें दिन 43 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ ही फिल्म ने 46.88 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Kartik Aaryan: करण जौहर के साथ अनबन पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'ये मसला अब पुराना हो चला है'