फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saripodhaa Sanivaaram: आज जारी होगा 'सारिपोधा सानिवारम' का मेकिंग वीडियो, देखने को मिलेगी सोकुलापलेम की दुनिया

Sun, 04 Aug 2024 07:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 07:41 AM IST
सार

'सारिपोधा सानिवारम' फिल्म के निर्माता इसके पोस्टर और गानों को रिलीज कर-करके दर्शकों के बीच माहौल बना रहे हैं। उनकी ये कोशिश फिलहाल तो रंग लाती हुई भी दिखाई दे रही है, क्योंकि लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। निर्माता अपने इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब फिल्म का मेकिंग वीडियो जारी करने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Making video of Nani's Saripodhaa Sanivaaram will released today get ready to see the world of Sokulapalem
'सारिपोधा सानिवारम' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies

'सारिपोधा सानिवारम' फिल्म के निर्माता इसके पोस्टर और गानों को रिलीज कर-करके दर्शकों के बीच माहौल बना रहे हैं। उनकी ये कोशिश फिलहाल तो रंग लाती हुई भी दिखाई दे रही है, क्योंकि लोगों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। निर्माता अपने इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब फिल्म का मेकिंग वीडियो जारी करने जा रहे हैं।

Making video of Nani's Saripodhaa Sanivaaram will released today get ready to see the world of Sokulapalem
फिल्म 'सारिपोधा सानिवारम' - फोटो : इंस्टाग्राम @nameisnani

'सारिपोधा सानिवारम' पर ताजा अपडेट यह है कि निर्माता आज इसका मेकिंग वीडियो रिलीज करने वाले हैं। इसे शाम चार बजकर पांच मिनट पर जारी किया जाएगा। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। 
इसके साथ उन्होंने एक पोस्टर भी जारी किया है। मेकिंग वीडियो में सोकुलापलेम की दुनिया देखने को मिलेगी यानी कि वो जगह जहां 'सारिपोधा सानिवारम'की कहानी घटेगी।

View this post on Instagram

A post shared by DVV Entertainment (@dvvmovies)

Making video of Nani's Saripodhaa Sanivaaram will released today get ready to see the world of Sokulapalem
सारिपोधा सानिवारम - फोटो : एक्स @DVVMovies

नानी और प्रियंका मोहन 'सारिपोधा सानिवारम' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने 'गैंग लीडर' फिल्म में एक साथ काम किया था। इनके साथ-साथ एसजे सूर्या भी अहम रोल निभाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो विलेन का रोल अदा कर रहे हैं और इन दिनों धनुष द्वारा निर्देशित 'रायन' में नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Making video of Nani's Saripodhaa Sanivaaram will released today get ready to see the world of Sokulapalem
प्रियंका मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankaamohanofficial

प्रियंका मोहन फिल्म में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। नानी, प्रियंका और एसजे सूर्या के अलावा सुभलेका सुधाकर, अदिति बालन और साई कुमार भी अभिनय करते दिखाई देंगे। 'सारिपोधा सानिवारम' का निर्देशन विवेक अथरेया ने किया है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। 

Amar ujala Samvad: अमर उजाला संवाद में आएंगे 'वेदा' स्टार जॉन अब्राहम, सिनेमा के एक्शन की करेंगे बात

विज्ञापन
Making video of Nani's Saripodhaa Sanivaaram will released today get ready to see the world of Sokulapalem
सारिपोधा सानिवारम - फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies

फिल्म का संगीत जेक्स बेजॉय ने तैयार किया है। इसके अभी तक दो गाने 'उल्लासम' और 'गरम-गरम' रिलीज हो चुके हैं। 'उल्लासम' एक रोमांटिक गाना है, जबकि 'गरम-गरम' एक जोशीला गाना है, जिसे विशाल ददलानी ने गाया है। फिल्म 29 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। 

Arbaaz Khan Bday: फिल्म नहीं बल्कि लव लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे हैं अरबाज, तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed