Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Malaika Arora Reveals It was difficult to co-parent son Arhaan with ex-husband Arbaaz Khan in the Beginning
{"_id":"667e4ee8bb061873030bd485","slug":"malaika-arora-reveals-it-was-difficult-to-co-parent-son-arhaan-with-ex-husband-arbaaz-khan-in-the-beginning-2024-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: अरबाज के साथ अरहान की परवरिश करना मलाइका के लिए था मुश्किल, बोलीं- 'भगवान का शुक्र है कि...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Malaika Arora: अरबाज के साथ अरहान की परवरिश करना मलाइका के लिए था मुश्किल, बोलीं- 'भगवान का शुक्र है कि...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:21 AM IST
सार
इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि कैसे वह सुनिश्चित करती हैं कि उनके बेटे अरहान को अपने विशेषाधिकारों का एहसास हो और वह खुद से अपना काम करना सीखें।
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, अरबाज खान
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर अपने बेटे अरहान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात करती रही हैं। हाल ही में मलाइका ने अरबाज खान से तलाक के बाद अपने बेटे अरहान की साथ में परवरिश करने के फैसले को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल' था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने इसे अच्छे से करने का तरीका निकाल लिया है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा से हाल ही में एक बातचीत में उनके बेटे अरहान को अच्छे संस्कारों के साथ पालने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर बात करते हुए मलाइका ने कहा, 'जो भी हो, भगवान का शुक्र है कि अब हमने एक बेहतरीन संतुलन बना लिया है। शायद शुरुआत में यह थोड़ा मुश्किल था और सच में ये मुश्किल था, क्योंकि जीवन ऐसा ही है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम दोनों बाकी सब कुछ जानते थे और दो लोगों के बीच जो कुछ भी हुआ हो, उसका असर कभी भी बच्चे पर नहीं पड़ना चाहिए। हमने साथ में अरहान की परवरिश करने का एक बहुत ही अच्छा तरीका खोज लिया है।' इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने यह भी बताया कि कैसे वह सुनिश्चित करती हैं कि उनके बेटे अरहान को अपने विशेषाधिकारों का एहसास हो और वह खुद से अपना काम करना सीखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं चाहती थी कि अरहान दूसरों के प्रति सम्मान रखे और अपने विशेषाधिकारों पर निर्भर हुए बिना अपने दम पर काम करने में सक्षम हो। हमने हमेशा उससे कहा है कि उसे अपने दम पर सब कुछ करना होगा, भले ही हम हमेशा उसके लिए मौजूद हैं। अपनी सोच, आर्थिक और भावनात्मक रूप से भी स्वतंत्र होना।'
विज्ञापन
5 of 5
अरहान
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने कहा, 'विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों के लिए यह मान लेना बहुत आसान है कि उनके माता-पिता हमेशा सब कुछ संभाल लेंगे। नहीं, आपको यह सब अपने दम पर करना होगा।' इस साल की शुरुआत में अप्रैल में अरहान ने अपना पॉडकास्ट डंब बिरयानी शुरू किया है। वह अरबाज और मलाइका के इकलौते बेटे हैं और उनका जन्म साल 2002 में हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।