फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: 12 को शादी, 13 को आशीर्वाद समारोह, इस दिन होगा अनंत-राधिका की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन

Fri, 28 Jun 2024 11:08 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Jun 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
Nita Mukesh Ambani son Anant Ambani And Radhika Wedding card programme and reception party date know detial
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अगले महीने जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी की चर्चा न सिर्फ देश में है, बल्कि विदेशों तक है। यह सबसे महंगी शादियों में शामिल है, जिसका हर इंतजाम खास है। शादी का कार्ड सामने आ चुका है और इसका डिजाइन व भव्यता देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये शादी कितनी आलीशान होने वाली है। तो कब-कब हैं इस शादी के कार्यक्रम, आइए जानते हैं...

Nita Mukesh Ambani son Anant Ambani And Radhika Wedding card programme and reception party date know detial
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई दिन शनिवार को होगी। सामने आए अनंत-राधिका के निमंत्रण पत्र में हर आयोजन के लिए अलग-अलग कार्ड है। इसके मुताबिक 12 जुलाई को विवाह , 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह है। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा। 

Nita Mukesh Ambani son Anant Ambani And Radhika Wedding card programme and reception party date know detial
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश अंबानी के बेटे की शादी का कार्ड जब से सामने आया है, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। डिजाइन से लेकर हर चीज इसमें खास है। शादी से पहले अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ को पहला निमंत्रण पत्र अर्पित किया। 
Laal Banarasi: कलाकारों का नहीं मिला बकाया, निर्माताओं को भेजा नोटिस, किसी की मां भर्ती तो किसी को भरना है लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
Nita Mukesh Ambani son Anant Ambani And Radhika Wedding card programme and reception party date know detial
अनंत-राधिका के विवाह का कार्ड - फोटो : अमर उजाला

सोने की मूर्तियों और चांदी के मंदिर से सजा अनंत-राधिका का वेडिंग कार्ड काफी कीमती है। इसकी असली कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन कार्ड के दुकानदारों के अनुसार इसकी कीमत छह से सात लाख रुपये तक हो सकती है।
Mandira Bedi: मंदिरा क्रिकेट होस्टिंग के लिए हुई थीं ट्रोलिंग की शिकार, बोलीं- कुछ लोगों आप कुछ भी कर लो...

विज्ञापन
Nita Mukesh Ambani son Anant Ambani And Radhika Wedding card programme and reception party date know detial
काशी के प्रमुख मंदिरों में पहुंचा अनंत-राधिका की शादी का कार्ड। - फोटो : अमर उजाला

अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सुनहरे रंग के बॉक्स में है। उसे खोलते ही चतुर्भुज स्वरूप में भगवान विष्णु की तस्वीर लगी है। तस्वीर को हटाते ही वैदिक मंत्रों की मनोहारी धुन सुनाई देती है। चांदी के सुनहरे रंग के डिब्बे में विवाह के आयोजन की तिथियों के निमंत्रण पत्र रखे गए हैं। इसमें ही चांदी के मंदिर में गणेश जी, मां दुर्गा, राधा कृष्ण और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की स्वर्ण प्रतिमाएं भी रखी हुई हैं। इसके अलावा भी इसमें कई यादगार चीजें शामिल हैं, जैसे कि एआर के नाम से कढ़ाई किया हुआ कपड़ा, एक नीली शॉल और उपहार से भरा एक चांदी का डिब्बा।
Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की बंपर कमाई, जानें 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed