Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Thursday Box Office Collection Report Kalki 2898 AD Chandu champion and Munjya Earning and Occupancy
{"_id":"667e44de6f41eb4c670b991c","slug":"thursday-box-office-collection-report-kalki-2898-ad-chandu-champion-and-munjya-earning-and-occupancy-2024-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की बंपर कमाई, जानें 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: ओपनिंग डे पर 'कल्कि 2898 एडी' ने की बंपर कमाई, जानें 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:37 AM IST
सार
गुरुवार को इन दोनों की फिल्मों की कमाई पर भारी असर पड़ा है। प्रभास और दीपिका पादुकोण की 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले दिन छप्पड़फाड़ कमाई की है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है...
बहुप्रतीक्षित माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा 'कल्कि 2898 एडी' के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस की रौनक लौट आई है। फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देते ही दर्शकों की लाइन लग गई है। इस फिल्म का आते ही अन्य फिल्मों की चमकर फीकी पड़ गई है। 'कल्कि 2898 एडी' से पहले सिनेमाघरों में 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' लगी हुई है। ये दोनों फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं। मगर गुरुवार को इन दोनों की फिल्मों की कमाई पर भारी असर पड़ा है। प्रभास और दीपिका पादुकोण की 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले दिन छप्पड़फाड़ कमाई की है। तो चलिए जानते हैं कि गुरुवार को कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है...
2 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने गुरुवार, 27 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म ने पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छप्पड़फाड़ कमाई की है। 'कल्कि 2898 एडी' तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई है और फिल्म ने सभी स्थानों पर शानदार शुरुआत की है।
कल्कि 2898 एडी को देखने को लिए सिनेमाघरों में भारी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'कल्कि 2898 एडी' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में कार्तिक आर्यन की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। इसके बाद भी यह फिल्म टिकट खिड़की पर दमदार कमाई नहीं कर सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 'चंदू चैंपियन' ने 14वें दिन 49 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 55.24 करोड़ रुपये का कुल कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
मुंजा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंजा
शरवरी वाघ और अभय वर्मा की हॉरर-कॉमेडी फिल्म मुंजा 100 करोड़ी क्लब की ओर अपने कदम बढ़ाती हुई दिख रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 32.65 करोड़ रुपये बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 21वें दिन 'मुंजा' ने 75 लाख रुपये की है। इसी के साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 90 करोड़ 80 लाख रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।