फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mandira Bedi: मंदिरा क्रिकेट होस्टिंग के लिए हुई थीं ट्रोलिंग की शिकार, बोलीं- कुछ लोगों आप कुछ भी कर लो...

Fri, 28 Jun 2024 10:23 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 28 Jun 2024 10:23 AM IST
विज्ञापन
Mandira Bedi talks about negative impact of being sports anchor says people have forgotten that im an actor
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक स्पोर्ट एंकर भी हैं। वे जितनी खूबसूरती से अभिनय कर लेती हैं उतनी ही आसानी से क्रिकेट कमेंट्री भी कर लेती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा ने क्रिकेट कमेंट्री की शुरुआत कैसे की इसके बारे में दिलचस्प खुलासे किए। साथ ही साथ उन्होंने क्रिकेट होस्टिंग के लिए किस कदर ट्रोलिंग का सामना किया इस विषय में भी वे खुलकर बातें करती नजर आईं--
Mandira Bedi talks about negative impact of being sports anchor says people have forgotten that im an actor
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी ने अपने अभिनय करियर की शुरआत सीरियल 'शांति' से किया था। दर्शकों ने उन्हें शांति के रोल में काफी पसंद किया था। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में मंदिरा ने बताया, 'मैं एक्टिंग को जितना पसंद करती हूं मुझे क्रिकेट देखना भी उतना ही पसंद है। मैं साल 2002 में चैंपियंस ट्रॉफी देखने के लिए श्रीलंका पहुंच गई थी'। 

 
Mandira Bedi talks about negative impact of being sports anchor says people have forgotten that im an actor
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे श्रीलंका में सोनी के चैनल के लोगों ने देखा था। बाद में क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया और मेरा ऑडिशन लिया। सैकड़ों महिला एंकर को पछाड़ कर मुझे वह एकरिंग का रोल मिला था'। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mandira Bedi talks about negative impact of being sports anchor says people have forgotten that im an actor
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा बेदी को क्रिकेट होस्टिंग के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। इस विषय में बात करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, 'उन दिनों आज की तरह सोशल मीडिया नहीं था, लेकिन फिर भी मुझे मेरे बारे में आ रहे कमेंट को पढ़ने से चैनल ने मना कर रखा था'। 

 
विज्ञापन
Mandira Bedi talks about negative impact of being sports anchor says people have forgotten that im an actor
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिरा आगे कहती हैं, 'देखिए दुनिया में सबको आप खुश नहीं रख सकते हैं। जरुरी नहीं आप जो भी कर रहे हैं वह सबको पसंद आए ही, इसलिए जो आपको पसंद कर करते हैं उनके लिए खुश रहिए। जब मंदिरा से पूछा गया कि क्या क्रिकेट होस्टिंग का उनके अभिनय करियर पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी पड़ा था। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'बिल्कुल, लोग भूल गए थे कि मैं अभिनेत्री हूं और एक्टिंग भी कर सकती हूं। मुझे जो रोल ऑफर किए जा रहे थे वे भी खेल से संबंधित रोल ही थे'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed