फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Michael Jackson: अपनी मौत के समय दीवालिया हो चुके थे माइकल जैक्सन, लॉस एंजिल्स की अदालत में हुआ खुलासा

Fri, 28 Jun 2024 08:36 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 28 Jun 2024 08:36 AM IST
विज्ञापन
Michael Jackson Was More Than 500 million dollar In Debt When He Died according to Los Angeles court
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड के मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जब तक वे जिंदा थे अपनी लग्जरी जिंदगी और विवादित फैसलों की वजह से सुर्खियों में बने रहे। अपनी मौत के बाद भी माइकल जैक्सन का नाम अक्सर चर्चा में शामिल होता ही रहता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब गायक की मौत की मौत हुई थी तब उनपर 500 मिलियन डॉलर का कर्ज था। 

 
Michael Jackson Was More Than 500 million dollar In Debt When He Died according to Los Angeles court
माइकल जैक्सन - फोटो : इंस्टाग्राम

माइकल जैक्सन पूरी दुनिया में चैरिटी यानी दान देने के लिए मशहूर थे। वहीं लॉस एंजिल्स की अदालत ने एक दस्तावेज जारी करते हुए बताया कि अपने मृत्यु के समय गायक भयंकर रूप से कर्ज में डूबे हुए थे। उनपर 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा का बकाया था। गायक 25 जून 2009 को इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। 





 
Michael Jackson Was More Than 500 million dollar In Debt When He Died according to Los Angeles court
माइकल जैक्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
माइकल जैक्सन की मौत 50 वर्ष की आयु में लंदन के विस्तारित 'दिस इज इट' रेजीडेंसी की तैयारी के दौरान मृत्यु हो गई थी। जो जुलाई 2009 से मार्च 2010 तक चलने वाली थी। लॉस एंजिल्स की अदालत के दस्तावेज के मुताबिक गायक की संपत्ति लेनदारों के अधीन हो चुकी थी। माइकल जैक्सन ने ऊंचे दरों पर ब्याज ले रखा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Michael Jackson Was More Than 500 million dollar In Debt When He Died according to Los Angeles court
माइकल जैक्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
लॉस एंजिल्स टाइम्स ने बताया कि कोर्ट में प्रस्तुत किए गए दस्तवेजों में अकॉउंटेंट विलियम आर. एकरमैन ने अगस्त 2013 में गलत तरीके से मौत के मुकदमे में एईजी लाइव की ओर से बचाव किया था। एक गवाह के रूप में गवाही देते हुए उन्होंने जूरी सदस्यों को बताया कि जैक्सन ने दान, उपहार, यात्रा, कला के लिए पैसे खर्च किए थे। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया था कि गायक ने गहनों के ऊपर काफी पैसे खर्च किए थे। 


 
विज्ञापन
Michael Jackson Was More Than 500 million dollar In Debt When He Died according to Los Angeles court
माइकल जैक्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
माइकल जैक्सन की मृत्यु के बाद ही खबरें आनी शुरू हो गई थी कि वे भारी कर्ज में डूबे हुए थे। कहा जा रहा था कि कर्ज चुकाने के लिए उनकी लंदन की प्रॉपर्टी की नीलामी की जाएगी। कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है जब माइकल जैक्सन की मौत हुई थी तब उनपर दुनिया भर में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे लंबित थे। उनकी मृत्यु के बाद अमेरिका में 15 मुकदमों को निपटाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed