फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhaiyya Ji: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर गदर मचाएंगे 'भैया जी', इस दिन रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म

Fri, 19 Jul 2024 04:10 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 19 Jul 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
manoj bajpayee Apoorv Singh Karki film Bhaiyya Ji to Premiere on OTT Platform Zee5 on 26th July 2024 starring
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी अभिनीत हाई-ऑक्टेन एक्शन रिवेंज ड्रामा फिल्म 'भैया जी' अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी की दुनिया में धमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म का लुत्फ नहीं उठा पाए हैं, अब वे ओटीटी पर फिल्म का मजा ले सकते हैं। निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म के ओटीटी प्रीमियर के घोषणा कर दी है। ऐसे में चलिए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां रिलीज होने वाली है।

manoj bajpayee Apoorv Singh Karki film Bhaiyya Ji to Premiere on OTT Platform Zee5 on 26th July 2024 starring
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'भैया जी' दुनिया भर में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म का उद्देश्य 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की अभूतपूर्व सफलता का पीछा करना है, जिसने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वन बिलियन वॉच मिनट हासिल किए हैं। फिल्म न्याय और प्रतिशोध की एक और दिलचस्प कहानी पर आधारित है, जिसमें अभिनेता का एक बिल्कुल नया पक्ष दिखाया गया है। यह फिल्म जी5 पर 26 जुलाई को स्ट्रीम होगी।

View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)

manoj bajpayee Apoorv Singh Karki film Bhaiyya Ji to Premiere on OTT Platform Zee5 on 26th July 2024 starring
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जी5 पर प्रीमियर होने वाली 'भैया जी' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन रिवेंज ड्रामा है, जो इंडस्ट्री में मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित और विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर की द्वारा समर्थित यह फिल्म बदले और न्याय की यह रोमांचक रोमांचक यात्रा को दिखाएगी। यह फिल्म बेहद लोकप्रिय जी5 ओरिजिनल फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के निर्माताओं द्वारा बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj bajpayee Apoorv Singh Karki film Bhaiyya Ji to Premiere on OTT Platform Zee5 on 26th July 2024 starring
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्सर ओटीटी के स्टार के रूप में पहचाने जाने वाले मनोज बाजपेयी की जी5 पर एक मजबूत उपस्थिति बनाए हुए हैं। जी5 पर अभिनेता की कई परियोजनाएं उपलब्ध हैं, जिनमें 'साइलेंस: कैन यू हियर इट?', 'साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट', 'सिर्फ एक बंदा काफी है', 'डायल 100', 'जागो', 'सूरज पे मंगल भारी', 'चक्रव्यूह' समेत अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
manoj bajpayee Apoorv Singh Karki film Bhaiyya Ji to Premiere on OTT Platform Zee5 on 26th July 2024 starring
भैया जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कहानी की बात करें तो 'भैया जी' एक सेवानिवृत्त और खूंखार अपराधी की यात्रा दिखाता है, जो अपने छोटे भाई की क्रूर हत्या का बदला लेना चाहता है। जब एक छोटी सी बहस जिंदगी के अलग मोड़ पर ले जाती है तो भैया जी अपने नुकसान के लिए जिम्मेदार शक्तिशाली गुर्जर का सामना करने के लिए अपनी सेवानिवृत्ति से वापस आता है। अपने वफादार सहयोगियों को इकट्ठा करके वे प्रतिशोध का एक भयंकर अभियान शुरू करता है, जिससे पूरे आपराधिक अंडरवर्ल्ड को खत्म करने का खतरा होता है, लेकिन जैसे-जैसे दांव बढ़ता है और खतरा बढ़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed