फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjabi Actors in Hindi Films: इस साल हिंदी फिल्मों में छाए ये पंजाबी कलाकार, मनवाया अपनी अदाकारी का लोहा

Fri, 19 Jul 2024 04:01 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 19 Jul 2024 04:01 PM IST
सार

इस लेख में आज हम बात करेंगे उन पंजाबी कलाकारों की, जो इस साल हिंदी फिल्मों में काम करते नजर आए।
 

विज्ञापन
Punjabi artists like Diljit Dosanjh Amy Virk Jassie Gill Vamika Gabbi were seen in Hindi film released in 202
इस साल हिंदी फिल्मों में नजर आए ये पंजाबी कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत के अलग-अलग राज्यों की अपनी-अपनी भाषाएं हैं। इन सभी भाषाओं की अपनी फिल्म इंडस्ट्री भी है, जिसमें हर साल कई फिल्में बनाई जाती हैं। बीते कुछ वर्षों से इन सभी क्षेत्रीय फिल्मों की भाषा और सरहदों की सीमाएं टूटी हैं। बीते कुछ वर्षों से लगातार देश के अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार एक ही फिल्म में काम करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल और तेलुगु सिनेमा के कलाकार भी नजर आए थे। इस साल पंजाबी और हिंदी फिल्मों के कलाकारों को भी कई फिल्मों में एक साथ देखा गया है। इस लेख में आज हम बात करेंगे उन पंजाबी कलाकारों की, जो इस साल हिंदी फिल्मों में काम करते नजर आए।

Punjabi artists like Diljit Dosanjh Amy Virk Jassie Gill Vamika Gabbi were seen in Hindi film released in 202
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता और मशहूर गायक हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। हाल में ही वह पंजाबी फिल्म 'जट एंड जूलियट 3' में नजर आए थे। पंजाबी के अलावा वह कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय करते नजर आए हैं। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए देश भर में पसंद किए जाने वाले अभिनेता ने हिंदी के दर्शकों के दिल में भी जगह बना ली है। इस साल वह 'चमकीला' और 'क्रू' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आए। चमकीला को मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली ने निर्देशित किया था। इसके अलावा वह करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन की फिल्म 'क्रू' में भी एक छोटी भूमिका में नजर आए। 

Punjabi artists like Diljit Dosanjh Amy Virk Jassie Gill Vamika Gabbi were seen in Hindi film released in 202
एमी विर्क - फोटो : इंस्टाग्राम @ammyvirk

एमी विर्क 
19 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' एक रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में विक्की कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पंजाबी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और गायक एमी विर्क भी नजर आने वाले हैं। एमी पंजाबी फिल्मों में बेहद लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्हें 'निक्का जैलदार', 'किस्मत', 'लौंग लाची' सीरीज के लिए जाना जाता है। वह साल 2021 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म '83' में भी नजर आ चुके हैं। अब एक बार फिर वह हिंदी फिल्मों के दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ने वापस आ रहे हैं।
DEVA Release Date: 'देवा' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, अब इस दिन वर्दी में भौकाल दिखाएंगे शाहिद कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
Punjabi artists like Diljit Dosanjh Amy Virk Jassie Gill Vamika Gabbi were seen in Hindi film released in 202
जस्सी गिल - फोटो : इंस्टाग्राम @jassie.gill

जस्सी गिल
जस्सी गिल का पूरा नाम जसदीप सिंह गिल है। वह पंजाबी के मशहूर गायक और अभिनेता हैं। उन्होंने साल 2014 में  'मिस्टर एंड मिसेज 420' से पंजाबी फिल्मों में डेब्यू किया था। इसके बाद वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। वह पिछले साल बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आए थे। अभी हाल में ही बीते 10 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'वाइल्ड वाइल्ड पंजाब' में वह वरुण शर्मा, सनी सिंह,मनजोत सिंह, इशिता राज आदि कलाकारों के साथ नजर आए हैं। 
हार्दिक से अलग होने की घोषणा के बाद नताशा ने साझा की ये खास स्टोरी

विज्ञापन
Punjabi artists like Diljit Dosanjh Amy Virk Jassie Gill Vamika Gabbi were seen in Hindi film released in 202
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम @wamiqagabbi

वामिका गब्बी
वामिका एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से पंजाबी और हिंदी फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्म 'जब वी मेट' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वह कई पंजाबी फिल्मों में नजर आईं। इनमें 'तू मेरा 22 मैं तेरा 22', 'इश्क ब्रांडी', 'निक्का जैलदार' आदि शामिल हैं। अभिनेत्री कुछ हिंदी फिल्में और सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। इस साल वह आगामी हिंदी फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, जैकी श्रॉफ आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। 
पजामा पहन देर रात न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलने निकलीं शहनाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed