ऑस्कर विजेता फिल्म 'आरआरआर' के अभिनेता साउथ सुपरस्टार के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राम चरण को मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल में भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। आईएफएफएम विक्टोरियन राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला आधिकारिक फिल्म महोत्सव है। इस साल यह 15-24 अगस्त तक चलेगा।
Ram Charan: विदेशी धरा पर रामचरण ने रचा नया कीर्तिमान, मेलबर्न में यह सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबोर्न (IFFM) ने इस बार राम चरण को राजदूत गेस्ट घोषित किया है। साथ ही अभिनेता को इंडियन सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए भारतीय कला और संस्कृति के राजदूत से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ राम चरण यह सम्मान पाने वाले इंडियन सिनेमा के पहले एक्टर बन गए हैं। राम चरण की पिछली फिल्म 'आरआरआर' थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था।
'आरआरआर' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जादुई कमाई की, बल्कि ऑस्कर में भी इस फिल्म का डंका बजा। इस फिल्म के हिट गाने 'नाटू-नाटू' को ऑस्कर सेरेमनी में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर मिला। अब मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में उनके नाम एक और उपलब्धि दर्ज होने जा रही है।
Bad Newz Leaked: ऑनलाइन लीक हुई विक्की-तृप्ति की 'बैड न्यूज', फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा असर?
फेस्टिवल में हिस्सा लेने को लेकर राम चरण बेहद खुश हैं। उन्होंने उत्साह जताते हुए कहा, 'मैं मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय सिनेमा की विविधता और समृद्धि का जश्न मनाता है। हमारे फिल्म उद्योग का प्रतिनिधित्व करना और दुनिया भर के प्रशंसकों और सिनेप्रेमियों से जुड़ना सौभाग्य की बात है'।
Accident Or Conspiracy Godhra Review: चुनाव के बाद आई चुनाव के पहले की फिल्म, जानिए गोधरा में आखिर हुआ क्या था
राम चरण ने आगे कहा, 'मैं मेलबर्न में दर्शकों के साथ इस पल को साझा करने के लिए रोमांचित हूं'। राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' है। शंकर द्वारा निर्देशित इस राजनीतिक थ्रिलर में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।
Deadpool And Wolverine: 'फाड़ देंगे सबकी', ह्यू-रयान ने हिंदी में भारतीय फैंस को दिया फिल्म देखने का न्योता