फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhaiyyaji Vs TFM 3: मनोज की सौवीं फिल्म पर एक ओटीटी भारी, ‘द फैमिली मैन’ के लिए बदला ‘भैयाजी’ का प्रमोशन प्लान

Mon, 06 May 2024 01:50 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Mon, 06 May 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Manoj Bajpayee changes promotional plan of his 100th movie Bhaiyaaji at last moment because of the family man
भैयाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘अब निवेदन नहीं, नरसंहार होगा!’ की टैगलाइन के साथ कोई महीना भर पहले रिलीज हुआ अभिनेता मनोज बाजपेयी की सौंवीं फिल्म ‘भैयाजी’ का टीजर अब तक 38 लाख लोगों ने देखा है। फिल्म इसी महीने रिलीज होने वाली है और तब तक ये शायद 50 लाख लोगों तक पहुंच भी जाए, लेकिन मनोज बाजपेयी सोमवार को इस फिल्म से ज्यादा अपनी वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन को लेकर होने वाले अनाउसमेंट पर फोकस दिखे। और, इसी के चलते फिल्म के लिए होने वाले इंटरव्यू की सारी गणित भी उन्होंने सुबह सुबह बदल दी।

Manoj Bajpayee changes promotional plan of his 100th movie Bhaiyaaji at last moment because of the family man
सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बायोपिक के बाजीगर कहलाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के बाद से ही मनोज बाजपेयी का सिनेमा में टैम्पो हाई है। बताते हैं कि इन दिनों वह एक फिल्म का कोई 10 करोड़ रुपये मांगते हैं। हालांकि, सच यही है कि इस फिल्म की ओटीटी पर खूब तारीफ होने के बावजूद जो दूसरी फिल्म मनोज की शुरू हुई, वह भी विनोद भानुशाली ने ही ‘भैयाजी’ के नाम से शुरू की। दोनों के निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की हैं, जिनके साथ मनोज एक और फिल्म की शूटिंग जल्द ही लंदन में शुरू करने वाले हैं।
Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: ‘बंदा’ ने अकेले जीते पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, यहां फिर से पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू

Manoj Bajpayee changes promotional plan of his 100th movie Bhaiyaaji at last moment because of the family man
किलर सूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लेकिन, ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से बनी मनोज की ब्रांडिंग पर अब तक न सिर्फ ‘किलर सूप’ फिर चुका है, बल्कि जी5 पर ही प्रसारित हुई फिल्म ‘साइलेंस 2’ की औसत से कमतर प्रोडक्शन वैल्यू ने भी असर डाला है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘जोरम’ का हाल सबको पता ही है। ‘भैयाजी’ के बारे में बताया जाता है कि ये फिल्म ओवरबजट हो चुकी है। फिल्म के सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स के जरिये हालांकि इसके निर्माता फिल्म की लागत फिल्म की रिलीज से पहले ही करीब करीब निकाल चुके हैं, लेकिन इस फिल्म को सिनेमाघरों में पहुंचाना अब भी सीधी खीर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Bajpayee changes promotional plan of his 100th movie Bhaiyaaji at last moment because of the family man
भैयाजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिलचस्प बात ये है कि ‘भैयाजी’ मनोज बाजपेयी की सौवीं फिल्म है लेकिन, उनकी तरफ से इसे लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिख रहा। तीन दिन से इस फिल्म के लिए प्रमोशन प्लान बना रही कंपनी देश के तमाम अखबारों के लिए उनके इंटरव्यू का समय तय करके बैठी रही और ऐन सोमवार की सुबह मनोज ने ये सारा प्रमोशनल प्लान बदल दिया। पता चला कि प्राइम वीडियो इसी समय उनकी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन को लेकर एलान करने वाला है। ये सीरीज भी बिल्कुल बीरबल की खिचड़ी की तरह पक रही है। सोमवार को बताया गया कि इसकी शूटिंग चल रही है। कहां चल रही है, कब तक चलेगी और कब सीरीज का प्रसारण होगा? इन सारे सवालों के जवाब प्राइम वीडियो अरसे से देने से कतराता रहा है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee changes promotional plan of his 100th movie Bhaiyaaji at last moment because of the family man
सुपर्ण, मनोज, विनोद और अपूर्व - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ और ‘भैयाजी’ में निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की ने निर्देशित किया है। टीवीएफ की कई कमाल की सीरीज निर्देशित कर चुके अपूर्व को बड़े परदे का सिनेमा सीखने में भी काफी वक्त लगा है। फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ के सेट पर सारे रचनात्मक निर्णय लेने के लिए लेखक, निर्देशक सुपर्ण वर्मा हर समय मौजूद रहते थे। उनके कहने पर अपूर्व को फिल्म के कई सारे सीन न सिर्फ दोबारा शूट करने पड़े बल्कि अक्सर ये सीन ठीक उसी तरह उन्होंने शूट किए जैसे कि सुपर्ण ने उन्हें समझाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed