टीवी का पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो 'मास्टर शेफ इंडिया' जल्द ही नए सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। इस बीच 'मास्टर शेफ इंडिया' शो के आगामी सीजन में भाग लेने के लिए खाना पकाने में रुचि रखने वाले प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहा है। जी हां, अगर आपके पास अपनी रचनात्मकता, तकनीक और प्रस्तुति से शो के जजों के पैनल को प्रभावित करने की क्षमता है, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए है।
MasterChef India: नए सीजन के साथ मास्टरशेफ इंडिया की धमाकेदार वापसी, ऐसे ले सकते हैं कुकिंग शो में हिस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर चाहे आप घर पर खाना पकाने वाले हों या रसोई में प्रयोग करना पसंद करने वाले शख्स हों।'मास्टर शेफ इंडिया' खाने के प्रति जुनून रखने वाले हर किसी का स्वागत करता है। तो कुछ असाधारण बनाने और कुकिंक की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हो जाइए।
शो में हिस्सा लेने के लिए आपको बस सोनी लिव ऐप पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। इस शो में आपको प्रसिद्ध शेफ से सीखने और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करने और लाखों दर्शकों के सामने खाना पकाने के प्रति अपना जुनून दिखाने का मौका मिलेगा।
इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम पर नए मास्टरशेफ इंडिया फिल्टर का इस्तेमाल करके अब आप अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को नामांकित कर सकते हैं, जिनके बारे में आपको लगता है कि उनमें शो में जाने की क्षमता है।
बता दें कि आपको इंस्टाग्राम पर तस्वीरें उन्हें और सोनी लिव को टैग करते हुए पोस्ट करना होगा। इसका प्रचार करें और अगले मास्टरशेफ के लिए हमारी खोज को सीमित करने में हमारी सहायता करें।
यह भी पढ़ें- Trial Period: 'ट्रायल पीरियड' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जेनेलिया के बेटे के लिए 'किराए के पापा' बने मानव कौल