अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल अगले महीने अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ऋचा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बेहद उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा की डिलीवरी के बाद अली फजल कुछ समय के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं। वह पिता बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि अली ऋचा अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए एक महीने की छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं।
Ali Fazal-Richa Chadha: ऋचा के मां बनने के बाद काम से ब्रेक लेंगे अली फजल! बच्चे के साथ बिताना चाहते हैं समय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:53 AM IST
सार
अली फजल 30 जून तक अपना सारा काम निपटा लेंगे। इसके बाद ऋचा और अपने होने वाले बच्चे पर ध्यान देने के लिए चार से पांच सप्ताह का ब्रेक लेंगे। ऋचा की डिलीवरी के बाद अली फजल कुछ समय के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं। वह पिता बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन