हिंदी सिनेमा के दमदार स्टंट निर्देशकों वीरू देवगन और शाम कौशल के बाद अब एक और स्टंट निर्देशक मोहन बग्गड़ के बेटे फिल्मों में बतौर हीरो एंट्री करने जा रहे हैं। विदेश में नौकरी की तलाश में भटकने वाले पंजाब के युवाओं को अपनी मिट्टी से प्यार करने की नसीहत देने वाली ये फिल्म जल्द ही पंजाब और उत्तराखंड की वादियों में शूट की जाएगी। फिल्म का मुहूर्त यहां मुंबई में अभिनेता धर्मेंद्र के आशीर्वाद के साथ हुआ। धर्मेंद्र ने इस मौके पर पंजाबी फिल्मों में काम करने की अपनी मंशा भी जताई।
Travel Agent: धर्मेंद्र फिर पंजाबी फिल्म करने को तैयार, एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़ का बेटा करने जा रहा डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र ने इस अवसर पर कहा, “”मैं यहां सोनू बग्गड़ को उनकी पहली पिक्चर के लिए आशीर्वाद देने आया हूं। मुझे बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है। सोनू प्रतिभशाली हैं और पंजाबी फिल्म से शुरुआत कर रहे हैं। अगर इस फिल्म में मेरे लिए भी कोई रोल निकलता है तो मैं अवश्य करूंगा।”
सोनू बग्गड़ की डेब्यू पंजाबी फिल्म ‘ट्रेवल एजेंट’ की कहानी पंजाब के युवाओं के अपने घरों से पलायन पर आधारित है। पंजाब में आज भी तमाम लोग अपने माता-पिता, परिवार और खेतीबाड़ी को छोड़कर विदेश में जाकर फंस जाते हैं। वहां मजदूरी करते हैं। टैक्सियां चलाते हैं और कई बार तो बहुत अपमानित भी होते हैं। ये फिल्म यही सन्देश देती है कि युवा अपने देश मे रहकर मातापिता की सेवा करें, खेती करें।
सनी सुपर साउंड में निर्माता सतविंदर सिंह मथारू और लेखक निर्देशक बलजिंदर सिंह सिद्धू की इस फिल्म का शुभारम्भ हुआ। इस मौके पर अभिनेता धर्मेंद्र के अलावा रंजीत, गुलशन ग्रोवर, जॉनी लीवर और अवतार गिल सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं। गोबिंद फिल्म्स क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले यह फिल्म यू बी एस प्रोडक्शंस के सहयोग से बनाई जा रही है। इसके संगीतकार गुरमीत सिंह हैं।
Heeramandi: डांस सीक्वेंस शूट करने के लिए 'लज्जो' को लेना पड़ा था शराब का सहारा, 40 टेक देने पर मिली थी मंजूरी