{"_id":"663f63de8d924ec8cb03c21c","slug":"viral-vada-pav-girl-chandrika-dixit-may-enter-on-bigg-boss-ott-3-show-as-per-report-deets-inside-2024-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vada Pav Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगी 'वड़ा पाव गर्ल'? शो में एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vada Pav Girl: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगी 'वड़ा पाव गर्ल'? शो में एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म
बिग बॉस ओटीटी 3 शो इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है। यह रियलिटी शो कथित तौर पर जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्साह है। इस बीच शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल नजर आ सकती हैं।
रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो निर्माताओं ने उन्हें शो का हिस्सा बनाने के लिए संपर्क किया है। चंद्रिका ने नौकरी छोड़ने के बाद दिल्ली में अपने पति और रिश्तेदारों के साथ मुंबई का लोकप्रिय नाश्ता वड़ा पाव परोसना शुरू किया। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका एक रोते हुए वीडियो सामने आने के बाद वे रातों रात वायरल हो गई थीं।
3 of 5
वड़ा पाव गर्ल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक वायरल वीडियो में चंद्रिका को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते देखा गया था। उन्होंने दावा किया था कि 35,000 रुपये का भुगतान करने के बावजूद उनसे और अधिक पैसों की मांग की गई थी। वे दिल्ली के सैनिक विहार इलाके में वड़ा पाव बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वड़ा पाव गर्ल
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंद्रिका को मेकर्स ने शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया था। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, चंद्रिका ने भी अभी तक शो में हिस्सा लेने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सनी आर्य, पुनीत सुपरस्टार और नागपुर के 'डॉली चायवाला' उर्फ सुनील पति जैसी अन्य सोशल मीडिया हस्तियों ने चंद्रिका को अपना समर्थन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।