Bollywood Rumors: बॉलीवुड के गलियारों में खूब उड़ी थीं ये अफवाहें, इन किस्सों पर यकीन करना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान शादीशुदा हैं
शाहरुख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा के कथित अफेयर का जिक्र किए बिना बॉलीवुड की अफवाहों पर चर्चा करना असंभव है। खबरों के मुताबिक, इस कपल के बीच लंबे अर्से तक अफेयर चला। बॉलीवुड में आने के बाद से ही पीसी अभिनेता के लिए अपने जबरदस्त प्यार को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। हालांकि, अवॉर्ड फंक्शन और पार्टियों के साथ-साथ उनकी देर रात की मीटिंग की वजह से अफवाह उड़ रही थीं।
करीना कपूर अपने स्कूल के दिनों में प्रेग्नेंट हो गई थीं
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर बॉलीवुड में आने से पहले ही अपने परिवार के बदौलत सुर्खियों में रही हैं। करीना कपूर को लेकर यह अफवाह उड़ाई गई थी कि वह प्रेग्नेंट हो गई हैं। उस समय इस अफवाह ने काफी लोगों का ध्यान अपनी और खींचा था। बताया जाता है कि करीना जब 9वीं कक्षा में थीं, तब वह प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद घरवालों ने गुपचुप उनका अबॉर्शन करवाया था। हालांकि इस बात में किसी तरह की सच्चाई होने की गुंजाइश नजर नहीं आती है।
सुजैन खान और अर्जुन रामपाल की शादी
आपको बता दें कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन काफी साल के बाद अलग हो गए थे और अभिनेता अर्जुन रामपाल के साथ उनके कथित संबंध के बारे में अफवाहें फैलने लगी थीं। सुजैन और अर्जुन की दोस्ती को देखते हुए शादी की खबरों की अफवाह भी उड़ने लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और मेहर जेसिया के अलग होने के लिए सुजैन को भी जिम्मेदार ठहराया गया था। यह अफवाह भी काफी दिनों तक लोगों के जेहन में बनी रही।
कंगना रनौत ने एक्स बॉयफ्रेंड पर किया काला जादू!
राज़ 2 की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और अध्ययन सुमन के बीच अफेयर की शुरुआत हुई थी और यह बात सभी को पता है। हालांकि इन दोनों का ब्रेकअप क्यों और कब हुआ, यह किसी को पता नहीं। मगर जिस वक्त कंगना और ऋतिक के अफेयर की खबरें सामने आईं और कंगना ने ऋतिक पर आरोप लगाए तो अध्ययन ने यह सनसनीखेज़ खुलासा किया कि कंगना ने उन पर काला जादू किया और उनका करियर बर्बाद कर दिया।