बॉलीवुड सितारों के बच्चे अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहते हैं। ट्रोलर्स अपनी नजर उन पर बनाए रखते हैं। इन स्टार किड्स को अक्सर किसी ना किसी वजह से ट्रोल किया जाता रहता है। कभी नेपोटिज्म को लेकर, कभी ड्रेस और लुक को लेकर और कभी उनके अभिनय को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब खिंचाई होती है। आज हम उन स्टार किड्स के बारे में जानेंगे जो अक्सर ट्रोल होते रहते हैं।
Most Trolled Star Kids: ये स्टार किड्स रहते हैं ट्रोलर्स के निशाने पर, सोशल मीडिया पर होती है खूब खिंचाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ट्रोलर्स की लिस्ट में शीर्ष में रहते हैं। उन्हें अक्सर ट्रोलर्स का निशाना बनना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान को उनके हंसने की वजह से ट्रोल किया जाता है। बता दें कि आर्यन खान ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में बतौर बाल कलाकार काम किया है।
Ranveer Singh: निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बना लिया प्लान, जल्द होगा रणवीर सिंह की नई फिल्म का एलान
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। अलग-अलग वजहों से ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करते रहते हैं। कभी इन्हें अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल होना पड़ता है और कभी इन्हें इनके अभिनय के लिए ट्रोल किया जाता है। अभिनेत्री ने ‘केदारनाथ’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ जैसी फिल्में की हैं।
जान्हवी कपूर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जान्हवी को उनके बोल्ड लुक्स की वजह से ट्रोल होना पड़ता है। अभिनेत्री की राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, अभिनेत्री की अदाकारी की वजह से ट्रोलर्स उन्हें अपना निशाना बनाते हैं। आजकल वह आदित्य रॉय कपूर के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं।