{"_id":"5e9071dd8ebc3e774f34f567","slug":"bamfaad-movie-review-by-pankaj-shukla-ranjan-chandel-aditya-rawal-shalini-pandey-vijay-varma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bamfaad Movie Review: पहली ही फिल्म में रंग जमाने में सफल रहे आदित्य रावल, शालिनी का मिला शानदार साथ","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Bamfaad Movie Review: पहली ही फिल्म में रंग जमाने में सफल रहे आदित्य रावल, शालिनी का मिला शानदार साथ
पंकज शुक्ल, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 10 Apr 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बम्फाड़ फिल्म रिव्यू
- फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मूवी रिव्यू: बम्फाड़
कलाकार: आदित्य रावल, शालिनी पांडे, शिवम मिश्रा, सना अमीन शेख, जतिन सरना, विजय कुमार और विजय वर्मा।
निर्देशक: रंजन चंदेल
निर्माता: जार पिक्चर्स और शाइका फिल्म्स
ओटीटी: ज़ी5
रेटिंग: ***
पिच्चर, सलीमा कहो या फिलिम, थिएटर में देखने का मजा ही कुछ और होता है। उसकी अपनी एक तासीर होती है। वैसे ही, जैसे कानपुर, उन्नाव, इलाहाबाद में कट्टे की होती है। फिल्म बम्फाड़ तमाम सारे नए कलंदरों की फिल्म है। हीरो नया है। हीरोइन नई है। डायरेक्टर नया है। और, ये भी नया है कि इसमें अनुराग कश्यप प्रजेंट्स का ठप्पा पहले आता है। फिल्म बनाई किसने उनकी कुंडली फिल्म खत्म होने के बाद खुलती है। ‘यस’ का ‘नो’ हो जाने से क्या होता है, ये फिल्म खुद बता देती है। वैसे फिल्म की तासीर का मजा बहुत सही तब आता, अगर इसे बनाते समय समझ में ये आ जाता कि 315 बोर के कट्टे को 12 बोर का कट्टा नहीं बताना चाहिए।
2 of 7
बम्फाड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खैर, फिल्म का रिव्यू शुरू करते हैं। वहां से, जहां हमने इसके ट्रेलर के रिव्यू का सिरा छोड़ा था। लड़का वाकई बहुत बम्फाड़ है। बड़ा होके अमिताभ बच्चन बनने के गुण भी रखता है। बड़ा होके अमिताभ बच्चन बनना कहावत है। चिलंटुओं और आसपास की अटक लटक छोड़के जब कोई लड़का आगे बढ़ता है और तदबीर से अपनी तकदीर बदलने की कोशिश करता है तो उन्नाव साइड में कहते हैं, ये बड़ा होके अमिताभ बच्चन बनेगा। कहानी नाटे की भी वैसी ही कुछ है। चाची के बताए सांस्कृतिक कार्यक्रम करते करते जिगर फरीदी के हरम में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने लगी नीलम से उसको पहली नजर का प्यार हो जाता है। अब नाटे पगलाए हैं। नीलम भी टहला नहीं रही हैं। और, जिगर फरीदी को पता चल चुका है।
3 of 7
बम्फाड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिर? फिर क्या, लेओ साजिश पे साजिश और राजनीती पे राजनीती। सब एक दूसरे का माठा करने पर उतारू तो हैं, लेकिन इस लपकाझपकी में राइटर ये भूल जाता है कि हीरो कौन, हीरोइन कौन और विलेन कौन? वह क्लाइमेक्स में हीरो को हीरो बनाना भूल जाता है। और, विलेन को विलेन बनाना। नाम हंजाला शाहिद के साथ रंजन चंदेल का भी शामिल है, इस क्राइम में, तो जिम्मेदारी उनकी ज्यादा बनती है। फिल्म बम्फाड़ का टेकऑफ जितना बम्फाड़ है, उतनी ही फ्लाइट और लैंडिंग भी रही होती तो फिल्म वाकई इस साल की कयामत से कयामत तक हो सकती थी। लेकिन, लव जेहाद का बेमतलब का जिक्र करके और धड़क, मैंने प्यार किया जैसी इश्क मोहब्बत वाली फिल्मों के पन्ने पलटती ये फिल्म एक सीक्वेल का रास्ता खोल खुद ही खुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बम्फाड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रंजन चंदेल ने छोटे बजट में बड़ी फिल्म बनाने की कोशिश की, यही उनकी असली जीत है। शुरुआत कर रहे हैं फिल्म जगत में, तो जाहिर है सहारा देने वाले कम और लंगड़ी मारने वाले ज्यादा मिलेंगे। ऐसे ही किसी लंगड़बाज ने उन्हें अनुराग कश्यप का लेबल कवर में लगाने का सजेशन दे दिया और अब सारे रिव्यू इसके अनुराग की फिल्म समझ के ही होंगे।
विज्ञापन
5 of 7
बम्फाड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्टिंग के मामले में ये पूरी तरह से आदित्य रावल की फिल्म है। शायद ये पहला स्टार किड होगा, देखने वाले जिसमें उनके पिता की छवि नहीं तलाश रहे। नहीं तो अमिषेक बच्चन से लेकर जाह्न्वी कपूर तक सब इसी गज फुट इंच से नापे जा चुके हैं। लड़का वाकई हीरा है। बस जौहरी इसे अब बहुत संभल कर चुनने होंगे और कहानी उससे ज्यादा संभल कर। एक अलग तरह का करंट है आदित्य की एक्टिंग में, जिसे पढ़ने की बजाय देखना ज्यादा समझदारी का काम है। शालिनी भी अर्जुन रेड्डी वाले अपने सादेपन और शरारती अंदाज के मिक्स्चर के साथ असर छोड़ने में सफल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।