{"_id":"5f82f2698ebc3e5be028c129","slug":"comedy-couple-trailer-review-saqib-saleem-shweta-basu-prasad-and-pooja-bedi-starrer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comedy Couple On ZEE5: दूसरों को हंसाने वालों का ये है ‘असली’ संसार, नौ साल बाद पूजा बेदी की वापसी","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Comedy Couple On ZEE5: दूसरों को हंसाने वालों का ये है ‘असली’ संसार, नौ साल बाद पूजा बेदी की वापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेलर रिव्यू: कॉमेडी कपल
कलाकार: साकिब सलीम, श्वेता बासु प्रसाद, पूजा बेदी, आदर मलिक आदि
निर्देशक: नचिकेत सामंत
ओटीटी: जी5
रेटिंग: ***
नौ साल पहले आखिरी बार बड़े पर्दे पर तेलुगु फिल्म ‘शक्ति’ और छोटे पर्दे पर ‘बिग बॉस’ के पांचवें सीजन में दिखीं अभिनेत्री पूजा बेदी फिर से सिनेमा में लौट आई हैं। जी5 पर 21 अक्टूबर को प्रसारित होने जा रही फिल्म ‘कॉमेडी कपल’ में पूजा ने एक दमदार किरदार निभाया है। बिकास मिश्रा की लिखी कहानी पर बनी फिल्म ‘कॉमेडी कपल’ में साकिब सलीम और श्वेता बासु प्रसाद साथ में स्टैंडअप कॉमेडी करते हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते हैं।
2 of 5
कॉमेडी कपल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक वर्जुअल प्रेस कांफ्रेंस में लॉन्च हुए फिल्म ‘कॉमेडी कपल’ के ट्रेलर में तमाम अतरंगी किस्सों की झलकियां बुनी गई हैं। ट्रेलर में दीप और जोया की कहानी है। दोनों प्यार करते हैं। उनकी ये दुनिया फंतासी की नहीं हकीकत की है। दोनों के बीच जो होता है, उस पर ये खुद सबको बताकर हंसते हैं। फिर बीच में उनके माता पिता हैं, उनके मैनेजर हैं, दोस्त हैं, दलाल हैं, मतलब कि किसी मेट्रो शहर में फैल सकने वाला पूरा रायता इसकी पटकथा में राघव कक्कड़ और कश्यप कपूर ने फैला रखा है।
3 of 5
कॉमेडी कपल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साकिब सलीम अरसे बाद किसी ऐसे किरदार में दिखे हैं, जो उनकी कद काठी के हिसाब से ठीक लगता है। कॉमेडियन का रूप उन पर जमता है, वह खामखां सुपरहीरो बनने के चक्कर में लगे रहते हैं। निर्देशक नचिकेत सामंत ने साकिब सलीम और श्वेता के आसपास जो दुनिया रची है, उसमें पूजा बेदी के अलावा प्रणय मनचंदा, आदर मलिक, जसमीत सिंह भाटिया और शुभा राजपूत जैसे काबिल कलाकार मौजूद हैं। ओटीटी पर रिलीज हो रहीं हर दूसरी वेब सीरीज और तीसरी फिल्म के औसत से राजेश तैलंग भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कॉमेडी कपल
- फोटो : screenshot from youtube/Comedy Couple
ट्रेलर देखकर ये तो समझ आता है कि इसकी रचयिता टीम ने कुछ अलग सा बनाने की वाकई कोशिश की है। इश्क इफरात में हो तो फिर उस पर हंसना ही होता है। आप खुद नहीं हंसते हैं तो थोड़े दिन बाद जमाना हंसता है। वैसे तो प्यार बहुत रूमानी अहसास है, लेकिन ये दो दिलों के चेहरों पर और इस प्रक्रिया में उनके आसपास के लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान ला सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
कॉमेडी कपल
- फोटो : screenshot from youtube/Comedy Couple
इस करिश्मे में कॉमेडी के कमाल का कॉकटेल ट्रेलर में तो अच्छा बन पड़ा है। स्टैंड अप कॉमेडियन्स ने इन दिनों पूरा डिजिटल संसार छेक रखा है, उनकी अपनी जिंदगी कैसी होती है, ये जानना हकीकत में न सही फिल्म में ही जानना दिलचस्प जरूर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।