फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइस्कोप: आमिर की इस शरारत पर माधुरी ने फिर कभी साथ काम न करने का किया था एलान और बात सच साबित हो गई

Tue, 21 Jul 2020 02:07 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 21 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
deewana mujh sa nahin this day that year series by pankaj shukla 10 july 1990 bioscope Aamir madhuri
दीवाना मुझ सा नहीं - फोटो : Social Media

सलमान खान की लाइन से फ्लॉप हुई 10 फिल्मों की जानकारी के बाद आज बारी है खान सितारों में सबसे सीनियर खान आमिर खान की। आमिर खान की बतौर हीरो पहली फिल्म कयामत से कयामत तक 19 अप्रैल 1988 को रिलीज हुई। सलमान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म मैंने प्यार किया 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई और शाहरुख खान की बड़े परदे पर रिलीज हुई पहली फिल्म दीवाना की रिलीज डेट है, 25 जून 1992। इस लिहाज से आमिर खान तीनों खान में सबसे सीनियर है।



आमिर की बतौर हीरो पहली फिल्म कयामत से कयामत तक सुपरहिट रही। फिल्म ने तब 1988 में बॉक्स ऑफिस पर करीब पांच करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म राख का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। फिल्म लव लव लव सिर्फ पौने तीन करोड़ रुपये कमा पाई और फिल्म तुम मेरे हो ने साल 1990 में कमाए करीब पौने चार करोड़ रुपये। आमिर खान के करियर में दहाई के करोड़ अंकों वाली कमाई करने वाली पहली फिल्म रही दिल, जिसने साल 1990 में 10 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया था। इसके बाद आमिर ने भी लाइन से तो नहीं लेकिन रंगीला रिलीज होने के पहले तक 10 फ्लॉप फिल्मे दे डाली थीं। दिल के बाद आमिर के करियर में राम गोपाल वर्मा निर्देशित रंगीला ही ऐसी दूसरी फिल्म बनी जिसकी कमाई बॉक्स ऑफिस पर दहाई के करोड़ अंको वाली रही।

संडे बाइस्कोप: सलमान की 10 लगातार फ्लॉप फिल्में, बिग बी की फ्रेंचकट दाढ़ी और इतवार के दिलचस्प किस्से

 

deewana mujh sa nahin this day that year series by pankaj shukla 10 july 1990 bioscope Aamir madhuri
दीवाना मुझ सा नहीं - फोटो : Social Media

ये बात तो सब जानते हैं कि आमिर खान और माधुरी दीक्षित की एक साथ रिलीज हुई पहली फिल्म दिल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही लेकिन फिल्म बनकर जो दोनो की पहले तैयार हुई वह थी, दीवाना मुझसा नहीं। फिल्म दिल की रिलीज के 30 साल पिछले महीने 22 जून को पूरे हुए तो माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया पर खूब प्यार इस फिल्म पर उड़ेला था। लेकिन, दिल की रिलीज के महीने भर के भीतर रिलीज हुई दोनों की दूसरी फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं को लेकर न आमिर ने कुछ कहा और न ही माधुरी दीक्षित ने जबकि दोनों की एक साथ पहली बार जोड़ी इसी फिल्म में बनी।

आमिर और माधुरी की ये फिल्म साल भर पहले ही बनकर तैयार हो गई थी लेकिन इस फिल्म की फर्स्ट कॉपी तैयार होने के बाद जिसने भी इसे देखा, उसने इसे वितरित करने से मना कर दिया। भला हो निर्देशक इंद्र कुमार का जिनकी फिल्म दिल के रिलीज होते ही आमिर और माधुरी की फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं के भाग जागे और ये फिल्म 20 जुलाई 1990 को सिनेमाघरों तक पहुंच गई।

बाइस्कोप: भेड़िए के पीछे भागते मनोज बाजपेयी की आफत में फंसी थी जान, जानिए फिल्म 'अक्स' के रोचक किस्से

deewana mujh sa nahin this day that year series by pankaj shukla 10 july 1990 bioscope Aamir madhuri
दीवाना मुझ सा नहीं - फोटो : Social Media

अभी पिछले महीने अपनी फिल्म दिल के 30 साल पूरे होने पर माधुरी ने अपनी एक फोटो आइस्क्रीम खाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, “दिल के 30 साल। आमिर खान के साथ काम करना हमेशा बहुत ही मनोरंजक होता था। मुझे याद है कि कैसे इंद्रकुमार हर रोज हमारी क्लास लगाते थे और हम थे कि सेट पर लोगों को वेबकूफ बनाते और मस्ती करते घूमते रहते थे।”

दिलचस्प बात ये है कि फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं के भी 30 साल सोमवार को पूरे हो गए। लेकिन, कहावत है कि कामयाबी के पिता तमाम होते हैं, नाकामी की मां भी कोई नहीं होती। ऐसा ही नसीब है फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं का। शम्मी कपूर की सुपरहिट फिल्म तीसरी मंजिल के सुपरहिट गाने के बोल से लिए गए फिल्म के शीर्षक ने फिल्म का कोई साथ नहीं दिया। और, सच ये भी है कि इस फिल्म के बाद आमिर और माधुरी ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया।

बाइस्कोप: कादर खान की बतौर संवाद लेखक ये है पहली फिल्म, जया भादुड़ी के हुस्न ने यहां दिखाए असली जलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
deewana mujh sa nahin this day that year series by pankaj shukla 10 july 1990 bioscope Aamir madhuri
दीवाना मुझ सा नहीं - फोटो : Social Media

फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं रिलीज होने से पहले इसके गाने बहुत हिट हुए थे। फिल्म दिल के गाने भी हर तरफ खूब बजा करते थे और इसी बीच रिलीज हुए दीवाना मुझ सा नहीं के लिए लिखे समीर के गानों ने आनंद मिलिंद की धुन पर अपना काम दिखाना शुरू कर दिया था। फिल्म के टाइटल सॉन्ग के अलावा कविता कृष्णमूर्ति का गाया गाना ‘सारे लड़कों की कर दो शादी बस एक को कंवारा रखना’ खूब हिट हुआ।

लेकिन, जिस गाने ने उस वक्त के नौजवानों के दिल पर महीनों तक राज किया वह गाना गाया था उदित नारायण ने और जिसके बोल थे, ‘मैं सहरा बांध के आऊंगा, मेरा वादा है। मैं तेरी मांग सजाऊंगा मेरा वादा है.....।’ आगे बढ़ने से पहले सुन लेते फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं का ये सुपरहिट गाना।

बाइस्कोप: नमक हलाल के बाद इस फिल्म में बननी थी अमिताभ-शशि-स्मिता की तिकड़ी और एंट्री हुई ओबेरॉय की
 

विज्ञापन
deewana mujh sa nahin this day that year series by pankaj shukla 10 july 1990 bioscope Aamir madhuri
दीवाना मुझ सा नहीं - फोटो : Social Media

फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं की कहानी टिपिकल मसाला फिल्मों जैसी कहानी है। अजय शर्मा नामक फोटोग्राफर के किरदार में हैं आमिर खान और माधुरी फिल्म में बनीं हैं अनीता नाम की मॉडल। दोनों साथ साथ एक ही एजेंसी में काम करते हैं और जब काम नहीं करते हैं तो खूब हंसते बतियाते भी हैं। अजय को अनिता से प्यार हो गया। उसे लगता है कि अनिता भी उससे प्यार करती है जबकि ऐसा है नहीं। उसकी मंगनी विक्रम से हो जाती है और दोनों की शादी भी होने वाली है। अजय को समझ ही नहीं आ रहा कि हो क्या रहा है, वह तो अपनी और अनिता की शादी की तैयारियों में मगन है। अनिता को अब अपने जीवन का सबसे जरूरी फैसला लेना है। उसे भी समझ आने लगता है कि जिस विक्रम से उसकी शादी होने जा रही है, वह उसके लायक है नहीं। बस कहानी वहीं आ जाती है, जहां उसे होना चाहिए था।

फिल्म दीवाना मुझ सा नहीं की कहानी, पटकथा और संवाद सब मोहम्मद परवेज ने लिखे और फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी भी यही रहे। फिल्म की कहानी के हिसाब से विक्रम का रोल कर रहे अभिनेता जैनेंद्र को सहायक अभिनेता का किरदार करना था लेकिन निर्देशक वाई नागेश्वर राव ने फिल्म की कहानी को कुछ इस तरह शूट और एडिट किया कि फिल्म देखने वालों को ये किरदार किसी विलेन सा नजर आता है। बताते हैं कि इस बदलाव को लेकर जैनेंद्र ने खूब हंगामा भी किया लेकिन फिल्म पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर बैठ गई और इसी के साथ ये बवाल भी शांत हो गया। फिल्म में आमिर और माधुरी का अभिनय ठीक ठाक था और जैनेंद्र ने भी अपना असर छोड़ने में कामयाबी पाई थी।

बाइस्कोप: उड़ान ने कपड़े तो खूब चमकाए लेकिन फायदा न विक्रमादित्य का हुआ न रजत बामरेचा का, वजह ये रही

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed