फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dil Tod Ke Review: जुबिन के बाद बी प्राक की बारी, पुरानी हुक लाइन पर नया गाना बनाने में फिर टीम हारी

Wed, 15 Jul 2020 05:17 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Dil tod ke music video review by Pankaj Shukla rochak kohli b prak t series kaashish Vohra
दिल तोड़ के रिव्यू - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

Music Review: दिल तोड़ के


कलाकार: बी प्राक, रोचक कोहली, कशिश वोरा, जुबिन शाह, अभिषेक सिंह
निर्देशक: आशीष पांडा
यूट्यूब चैनल: टी सीरीज
रेटिंग: **


बिखरी बिखरी जुल्फें तेरी, पसीना माथे पर है
सच तो ये है तुम गुस्से में और भी प्यारे लगते हो
राहें तकना तारे गिनना सादिक काम हमारा है
आज मगर क्या बात है तुम भी जागे जागे लगते हो
दिल तोड़ के हंसती हो मेरा,
वफाएं मेरी याद करोगी...

हर दौर में एक गायक कोई होता है जिसकी आवाज किसी की नकल करती नहीं दिखती। ओरिजनल अरिजीत सिंह के दौर में जुबिन नौटियाल, दर्शन रावल, यासर देसाई जैसे दमदार गायक भी इक्का दुक्का गाना छोड़कर उनकी छाया ही लगते रहते हैं। लेकिन, बी प्राक ने अपनी आवाज में मौजूद कुदरती खलिश को अपना हथियार बनाया और अपना एक अलग प्रशंसक वर्ग तैयार किया है। वह किशोरों के दौर में मर्दों वाले गाने गाते हैं और खूब पसंद किए जाते हैं। उनका नया गाना देश की नंबर वन म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने रिलीज किया है, दिल तोड़के हंसती हो मेरा, वफाएं मेरी याद करोगी।

Dil tod ke music video review by Pankaj Shukla rochak kohli b prak t series kaashish Vohra
अताउल्ला खान - फोटो : Social Media

मैंने ये रिव्यू लिखने से पहले एक चौबोला लिखा है। दो शेरों का एक चौबोला दरअसल गायिकी की हिंदुस्तानी तहजीब का हिस्सा रहा है। नौटंकी, कव्वाली या फिर किसी और लोक मंच पर गायक मूल गाने पर आने से पहले चौबोला इसलिए बोला करता था कि भीड़ शांत होकर जब तक ठहरे और गाने पर कान लगाए तब तक लिए उसका ध्यान खींचने का गायक ये उम्दा जतन हुआ करता था। दिल तोड़ के हंसती हो मेरा पहली बार जब गाया गया तो सरहद के पार उस गायक के गले से निकला जिसकी नकली कहानी हिंदुस्तान में फैलाकर और उसके असली गानों के कवर वर्जन बनाकर टी सीरीज ने खूब दौलत कमाई। इस गायक का नाम है अताउल्ला खान एसाखेलवी। इनकी कहानी मैं आपको पहले भी बता चुका हूं। दिल तोड़ के हंसती हो मेरा का ओरिजनल गाना भी उन्हीं की आवाज में है, पहले उसे सुन लेते हैं..

Dil tod ke music video review by Pankaj Shukla rochak kohli b prak t series kaashish Vohra
दिल तोड़ के रिव्यू - फोटो : Social Media

बुधवार को रिलीज हुए टी सीरीज के दिल तोड़ के हंसती हो मेरा वाली हुक लाइन के नए गाने को बी प्राक ने गाया है। बी प्राक का गला ऊंचे सुर भी बड़ी मासूमियत से लगाता है और यही उनकी यूएसपी है लेकिन जब गाने वाला मन्ना डे के कैलीबर का हो तो फिर गाना भी उसे राजेंद्र कृष्ण और इंदीवर के कैलीबर के गीतकार का मिलना चाहिए। टी सीरीज के ताजा गाने में बी प्राक के लिए एक पुराने गाने की हुक लाइन लेकर नए बोल फिट करने की कोशिश ढीली रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dil tod ke music video review by Pankaj Shukla rochak kohli b prak t series kaashish Vohra
दिल तोड़ के - फोटो : Social Media

किसी गाने को रीमिक्स करने का नया शगल ये है कि उसकी हुक लाइन चुरा ली जाए और नया गाना लिख दिया जाए, ये कुछ वैसा ही है जैसे गांव खेड़ों में गाने लिखने में खुद को उस्ताद समझने वाले फिल्मी गानों के मीटर पर भजन लिखते रहते हैं। वैसे अताउल्ला खान के इस गाने पर टी सीरीज की एक मेहरबानी साल 1995 में भी हो चुकी है। तब ये गाना उदित नारायण ने गाया था और इसे फिल्माया गया था टी सीरीज के मौजूदा कर्ताधर्ता भूषण कुमार के चाचा कृष्ण कुमार और शिल्पा शिरोडकर पर। देखिए दिल तोड़ के का ये एक और वर्जन..

विज्ञापन
Dil tod ke music video review by Pankaj Shukla rochak kohli b prak t series kaashish Vohra
दिल तोड़ के रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब जो नया गाना आया है, चौबोला उसमें भी है, ‘सवाल इक छोटा सा था जिसके पीछे ये पूरी जिंदगी बर्बाद कर ली। भुलाऊं किस तरह वो दोनों आखें किताबों की तरह जो याद कर ली।’ और इसके बाद आती है लाइन कि, दिल तोड़ के हंसती हो मेरा, वफाएं मेरी याद करोगी। म्यूजिक वीडियो का यहां भी एक घिसा पिटा सा स्टोरी बोर्ड है। भूषण कुमार के चाचा कृष्ण कुमार जैसा ही स्मार्ट दिखता एक आशिक अपनी माशूक की सगाई किसी और से होने की फोन पर सूचना पाता है और पिस्टल लेकर मोटरसाइकिल पर निकलता है। फिर वह कभी नाव, कभी बाइक पर दिखता है। माशूक अपने असली प्रेमी के साथ मस्ती में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed