डिजिटल रिव्यू: अभय 2 (प्रोमो)
फिल्म मलंग में कुणाल खेमू के काम को मिली तारीफ के बाद देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 उनकी वेब सीरीज 'अभय' के दूसरे सीजन को लेकर काफी उम्मीद लगाए हुए हैं। अभय के पहले सीजन को तो खास कामयाबी नहीं मिल सकी और इसकी शूटिंग के दौरान भी काफी दिक्कतें आईं। सीरीज का दूसरा सीजन अब जल्द शुरू होने वाला है और इसके प्रोमो को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार भी मुकाबला कांटे का है।
अभय के दूसरे सीजन के प्रोमो की शुरुआत अपराध के खिलाफ मैदान में फिर से उतर रहे अफसर अभय प्रताप सिंह की आवाज से होती है और यही इस प्रोमो का सबसे कमजोर पहलू भी है। कुणाल खेमू की आवाज ज्यादा भारी नहीं है और उनकी आवाज ऐसी भी नहीं है कि उसका प्रयोग अपराध आधारित किसी शो के वॉयस ओवर के लिए किया जाए।
वैसे अभय प्रताप सिंह एक होशियार अफसर है और आपराधिक मानसिकता को समझने में माहिर हैं। लेकिन इस बार कातिल बहुत खूंखार दिखता है। वह अपने शिकार का गला चुटकियों में काट देता है। न महिलाओं को बख्शता है और न बच्चों को। जमीन में दफन लाशें बोलेंगी या फिर कातिल के खून के निशान ही उसे कानून की गिरफ्त तक पहुंचाएंगे, इसके लिए शो का इंतजार करना होगा। हालांकि प्रोमो कुछ खास असर छोड़ नहीं पाता। इस सीजन में देसी वेब सीरीज के मामले में आपराधिक कहानियों का एक नया मानदंड वूट सेलेक्ट की सीरीज असुर ने स्थापित किया है और हर देसी क्राइम सीरीज को अब उसके हिसाब से ही नापा जाएगा। खेल अब वाकई बदल चुका है।
{"_id":"5e96a3108ebc3e6fc94175c8","slug":"kunal-khemu-starrer-abhay-season-2-pomo-review-is-dark-and-edgy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Abhay 2 Promo Review: खेल अब वाकई बदल चुका है लेकिन खिलाड़ी और कोच फिर से वही","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Abhay 2 Promo Review: खेल अब वाकई बदल चुका है लेकिन खिलाड़ी और कोच फिर से वही
Wed, 15 Apr 2020 11:30 AM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
अभय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो