फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghoomketu Movie Review:फिल्म देखने से पहले पढ़ लीजिए ये रिव्यू, बच जाएंगे जिंदगी के कीमती 102 मिनट

Fri, 22 May 2020 02:39 PM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 May 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Ghoomketu Movie Review in Hindi: by Pankaj Shukla nawazuddin Siddiqui Anurag kashyap ila arun starrer
घूमकेतु फिल्म रिव्यू - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

Movie Review: घूमकेतू


कलाकार: इला अरुण, रघुवीर यादव, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अनुराग कश्यप, रागिनी खन्ना आदि।
निर्देशक: पुष्पेंद्र मिश्रा
निर्माता: सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स
ओटीटी: जी5
रेटिंग: **


पांच- छह साल कोई फिल्म बनकर तैयार पड़ी रहे और फिर एक दिन देश में कोरोना आ जाए तो ऐसी फिल्मों के दिन भी बहुर ही जाते हैं। संतो बुआ से पूछो तो वह उसको और थोड़ा डकार लेकर समझा सकती हैं। इन्हीं का भतीजा घूमकेतू उनमें अपनी मां की छवि पाता है। रात को बुआ को डरावनी कहानियां सुनाता है। दिन में गुदगुदी नाम के एक अखबार में नौकरी के लिए चक्कर लगाता है।

Ghoomketu Movie Review in Hindi: by Pankaj Shukla nawazuddin Siddiqui Anurag kashyap ila arun starrer
घूमकेतू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

घूमकेतू हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए इस साल की कोरोना काल से भी बड़ी आफत है। जनवरी से घोस्ट स्टोरीज से शुरू हुआ ये मर्ज लाइलाज होता जा रहा है। अभी तक नेटफ्लिक्स वाले भारतीय दर्शकों को हिंदी कंटेंट का डंपिंग ग्राउंड समझकर खराब फिल्मे और सीरीज दिखाते रहे। अब लगता है नेटफ्लिक्स में कंटेंट टिकाने वाला फॉर्मूला जी5 में भी किसी ने सीख लिया है। घूमकेतू फिल्म को बनाने वाली सोनी पिक्चर्स का अपना खुद का ओटीटी है सोनी लिव और फिल्म दिखाई जा रही है जी5 पर। कमाल है!

Ghoomketu Movie Review in Hindi: by Pankaj Shukla nawazuddin Siddiqui Anurag kashyap ila arun starrer
घूमकेतू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये कमाल कुछ ऐसा ही है जैसा वॉयकॉम 18 की सीरीज ताजमहल 1989 के साथ हुआ इसके नेटफ्लिक्स पर प्रकट होने के समय। इसी सीरीज के निर्देशक पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा की फिल्म है घूमकेतू। फिल्म की कास्टिंग में इस्तेमाल एनीमेशन और क्लाइमेक्स से ठीक पहले इसी एनीमेशन का एक्सटेंशन छोड़ फिल्म में अगर कुछ देखने सुनने लायक है तो वह हैं संतो बुआ। वो ऐसी बुआ हैं, जैसी आपने हमने अपने घरों में बचपन से देखी हैं। घूमकेतू के पिता यानी दद्दा जी के किरदार वाले रघुवीर यादव का पिनकना भी सबने खूब देखा होगा लेकिन इस किरदार का दूसरी शादी कर लेना उनकी पूरी मेहनत की हवा निकाल गया। चाचा के रूप में गीतकार स्वानंद किरकिरे हैं और इंस्पेक्टर बदलानी के रूप में निर्देशक अनुराग कश्यप। दोनों को एक्टिंग की क्यों सूझी, ये दोनों ही जानें या इनका बैंक एकाउंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghoomketu Movie Review in Hindi: by Pankaj Shukla nawazuddin Siddiqui Anurag kashyap ila arun starrer
घूमकेतू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अगर आप जिद करते हो तो कहानी भी बता ही देते हैं। मोहाना के हैं घूमकेतू। सामूहिक विवाह में बीवी बदल गई। इतनी मोटी मेहरारू है कि उसे बिठाके ये साइकिल नहीं चला सकते। पिताजी के गल्ले से ज्यादा इनको फिल्मों की स्टोरी लिखने में दिलचस्पी है और एक दिन प्रेम प्रताप पटियालेवाला की तरह संदूक लेकर ये पहुंच जाते हैं बंबई। टारगेट है तीन दिन में फिल्म राइटर बनना। अब इसके डायरेक्टर को कोई ये समझाए कि वह छह साल में अपनी फिल्म रिलीज करा पाए और अपनी कहानी के नायक को टारगेट दिए हैं 30 दिन का। खैर घूमकेतु का लिखा कोई रद्दी में बेच आता है और रद्दी का वो पन्ना मिलता है अमिताभ बच्चन को। घूमकेतू को घर लौटने पर बीवी बिल्कुल शिल्पा शेट्टी जैसी फिट मिलती है। दोनों फिल्म देखने जाते हैं तो परदे पर वही डॉयलॉग चलता मिलता है जो घूमकेतू की चोरी हुई स्क्रिप्ट का हिस्सा था।

विज्ञापन
Ghoomketu Movie Review in Hindi: by Pankaj Shukla nawazuddin Siddiqui Anurag kashyap ila arun starrer
घूमकेतू - फोटो : Social Media

फिल्म यहीं खत्म हो जाती है। आप भी बस रिव्यू में इतने से ही संतोष कीजिए। फिल्म में टेक्निकल टाइप की कोई चीज बताने या यहां लिखने लायक है नहीं। एक ठो आइटम नंबर है और उसका भी गीत संगीत और अभिनय बेहद कमजोर दर्जे का है। जीवन के 102 मिनट किसी ढंग के काम में लगाने हो तो ये रिव्यू आपके ही लिए लिखा गया है।

टिकटॉक की गिरती रेटिंग के खुश हुए मुकेश खन्ना, बोले- इसका बंद होना जरूरी है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed