फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Qubool Hai 2.0 Trailer Review: करन और सुरभि ने जमाया रिश्तों का रंग, मंदिरा बेदी ने किया असली धमाका

Mon, 01 Mar 2021 07:52 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 01 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Qubool Hai 2.0 Trailer Review by Pankaj Shukla starring karan singh grover surabhi jyoti mandira bedi arif
पोस्टर-कुबूल है 2.0 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल रिव्यू: कुबूल है 2.0 (ट्रेलर)

कलाकार: करन सिंह ग्रोवर, सुरभि ज्योति, आरिफ ज़कारिया और मंदिरा बेदी आदि।
निर्देशक: अंकुश मोहला और ग्लेन बैरेटो
ओटीटी: जी5
रेटिंग: ***

ज़ी5 ने हाल ही में अपने रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज 'क़ुबूल है 2.0' के टीज़र से दर्शकों को परिचित करवाया था जिसमें शो के कुछ खास लम्हों को फिर से रीक्रिएट किया गया। अब, ज़ी5 ने शो का प्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। जोया व असद की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर पूरी तरह से टिका ये ट्रेलर कामयाब होता दिख रहा है।

Qubool Hai 2.0 Trailer Review by Pankaj Shukla starring karan singh grover surabhi jyoti mandira bedi arif
कुबूल है 2.0: सुरभि ज्योति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'क़ुबूल है 2.0'  का ट्रेलर एक रोमांटिक नोट पर शुरू होता है जब असद और ज़ोया एक बार फिर मिलते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, पता चलता है कि असद एक अंडरकवर एजेंट है और ये वही है जिसने जोया के पिता की हत्या की थी। जब ज़ोया इस्लामाबाद जाने के लिए फ़्लाइट पकड़ने की तैयारी में होती है, तब यह सच्चाई उसके सामने आ जाती है। उसके दिल और दिमाग के बीच कशमकश की बहस छिड़ जाती है। एक तरफ असद हाथ बढ़ा कर, जोया को अपने साथ आने के लिए आमंत्रित जाता है और दूसरी तरफ, जोया का भाई इंतजार कर रहा है।

Qubool Hai 2.0 Trailer Review by Pankaj Shukla starring karan singh grover surabhi jyoti mandira bedi arif
कुबूल है 2.0: करन सिंह ग्रोवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10 एपिसोड की रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज 'क़ुबूल है 2.0' का जल्द ही होना है। और, जोया व असद की प्रेम कहानी से दिल लगाए बैठे लोगों के लिए ये ट्रेलर सरप्राइज से कम नहीं है। ट्रेलर में दिखता है कि दोनों एक नया सफ़र शुरू कर रहे हैं। ज़ोया  चाहती है कि असद उसका सच्चा प्यार स्वीकार करे। लेकिन कहते हैं कि सच्चा प्यार तो वही है जो कभी पूरा न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Qubool Hai 2.0 Trailer Review by Pankaj Shukla starring karan singh grover surabhi jyoti mandira bedi arif
कुबूल है 2.0: सुरभि ज्योति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर में करन सिंह ग्रोवर को देखकर शुरू में तो खास उत्साह नहीं जागता लेकिन सुरभि ज्योति के स्क्रीन पर आते ही दोनों का रंग जमता दिखता है। सीरीज का यह संस्करण निश्चित रूप से बड़ा है और इसके मेकर्स ने इसे अपने प्लॉट ट्विस्ट के साथ काफी विशाल और ग्लैमरस बनाने की कोशिश की है।

विज्ञापन
Qubool Hai 2.0 Trailer Review by Pankaj Shukla starring karan singh grover surabhi jyoti mandira bedi arif
कुबूल है 2.0 का दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अंकुश मोहला और ग्लेन बैरेटो निर्देशित सीरीज़ में असद और ज़ोया नए अवतार में हैं। करन सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति की जोड़ी के साथ ही ट्रेलर में मंदिरा बेदी ने भी काफी इम्प्रेस किया है। शो का इंतजार तो रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed