फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Film Review: लव सोनिया देख भीतर तक हिल जाएंगे आप, जख्म कुरेदती है फिल्म

Wed, 12 Sep 2018 12:24 PM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
अपूर्वा राय, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao Richa Chadha film Love Sonia movie review
love sonia
फिल्म: लव सोनिया

डायरेक्टर: तबरेज नूरानी
स्टारकास्ट: रिया सिसोदिया, मृणाल ठाकुर, सई ताम्हणकर, रिचा चड्ढा, आदिल हुसैन, अनुपम खेर, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, डेमी मूर
समय: 2 घंटा 6मिनट
सर्टिफिकेट: U/A
रेटिंग: 3.5 स्टार


बॉलीवुड में यूं तो देह व्यापार पर सैकड़ों फिल्में बन चुकी हैं। दर्शकों के बीच हर फिल्म की अपनी एक अलग छाप है। इस कड़ी में डायरेक्टर तबरेज नूरानी की फिल्म 'लव सोनिया' को भी शामिल कर लिया जाए तो कोई नई बात नहीं होगी। निर्माता-निर्देशक तबरेज नूरानी ने "लव सोनिया" से पहली बार निर्देशन में कदम रखा है और साबित कर दिया है कि आगे आने वाले समय में उनकी गिनती बेहतरीन निर्देशकों में होने वाली है।
Rajkummar Rao Richa Chadha film Love Sonia movie review
love sonia

फिल्म एक ऐसी जगह से शुरू होती है जहां बारिश न होने के कारण किसान बेहाल और कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। ऐसा ही एक किसान है प्रीती (रिया सिसोदिया) और सोनिया (मृणाल ठाकुर) का पिता शिवा (आदिल हुसैन)। दादा ठाकुर (अनुपम खेर) से लिए कर्ज में डूबा शिवा अपनी बेटी का सौदा ह्यूमन ट्रैफिकिंग के जरिए कर देते हैं। जब सोनिया को अपनी बहन का कोई पता नहीं चल पाता है जो वो घर छोड़कर चल पड़ती है अपनी बहन को वापस लाने। लेकिन बहन को वापस लाने में वो खुद जिस्म फरोशी के दलदल में बुरी तरह फंस जाती है।

Rajkummar Rao Richa Chadha film Love Sonia movie review
love sonia
जिस वेश्यालय में उसे रखा जाता है उसका कर्ता-धर्ता फैज़ल (मनोज वाजपेयी) है। जो लड़कियों को वहां रखने के लिए हर तरह के टॉर्चर का इस्तेमाल करता है। इसी वैश्यालय में वह माधुरी (रिचा चड्ढा), रश्मि (फ्रेडा पिंटो) से मिलती है जो कि परिस्थितियों के चलते कभी इस धंधे में धकेली गई थीं। फिल्म का बाकी प्लॉट सिर्फ इसी के इर्द-गिर्द घूमता है कि इतने भयावह समय में भी कैसे सोनिया को उम्मीद की एक किरण नजर आती रहती है। फिर शुरु होती है फिल्म की असली कहानी। फिल्म में हर एक किरदार की अपनी पहचान है। लेकिन इन सभी के बीच क्या सोनिया और प्रीति कभी इस दलदल से निकल पाएंगी ? अंततः क्या होता है, उसे जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajkummar Rao Richa Chadha film Love Sonia movie review
love sonia
क्यों देखें फिल्म
फिल्म के सभी स्टारकास्ट जैसे रिचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, सई ताम्हणकर, राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, डेमी मूर ने अपने- अपने किरदारों के हिसाब से बहुत बढ़िया अभिनय किया है।अनुपम खेर का फिल्म में बड़ा किरदार नहीं है लेकिन फिर भी वह अपने हिस्से के साथ पूरा न्याय करते हैं।फिल्म के डायरेक्शन और स्टोरी की तो तबरेज नूरानी ने बेहतरीन काम किया है। जिस तरह वैश्यालय के सीन्स को दिखाया गया है उससे आपके मन में सिर्फ और सिर्फ नफरत पैदा होगी।
विज्ञापन
Rajkummar Rao Richa Chadha film Love Sonia movie review
love sonia
मृणाल ठाकुर ने लव सोनिया से जबरदस्त और दमदार डेब्यू किया है। उनकी आंखे और एक्सप्रेशन बात करते हैं और इसी वजह से उनका किरदार आपके दिल में उतर जाता है।

कमजोर कड़ियां
फिल्म की कमजोर कड़ी शायद इसका 'A' सर्टिफिकेट है। जिसकी वजह से इसकी लिमिटेड ऑडियंस है। अगर आप सीरियस फिल्मों के शौकीन नहीं हैं तो ये फिल्म आपके लिए नहीं बनी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed