{"_id":"599fd5964f1c1b8f418b457d","slug":"sniff-movie-review-reveals-despite-an-unique-script-amole-gupte-fails-to-win-the-hearts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Review: नन्हें नायक में सुपर हीरो की नाकाम तलाश है 'Sniff'","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
Review: नन्हें नायक में सुपर हीरो की नाकाम तलाश है 'Sniff'
Sat, 26 Aug 2017 09:43 AM IST
रवि बुले
रवि बुले
Updated Sat, 26 Aug 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sniff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी में अमोल गुप्ते की पहचान बच्चों की खूबसूरत फिल्में बनाने की है। 'तारे जमीन पर' फिल्म के पीछे असली दिमाग उन्हीं का था। हवा हवाई और स्टेनली का डिब्बा जैसी संवेदनशील फिल्में अमोल गुप्ते ने ही दीं। ये कहानियां साधारण बच्चों के जीवन की थीं परंतु स्निफ में एक नन्हें नायक में सुपर हीरो ढूंढने की उनकी कोशिश नाकाम है।
2 of 5
sniff
फिल्म की कमजोर कहानी, ढीली और बिखरी स्क्रिप्ट ने मूल आइडिये को लचर कर दिया। फिर फिल्म को बड़ों के देखने योग्य बनाने की कोशिश में स्निफ औंधे मुंह गिर गई। न बड़ों के लायक रह गई, न बच्चों के। मुंबई की हाउसिंग सोसायटी की मीटिंग और कार्यक्रम के दृश्य लंबे/उबाऊ हैं। आपने अमोल की पिछली फिल्में देखीं हैं तो विश्वास करना कठिन होता है कि क्या वाकई यह उनकी फिल्म है!
स्निफ का सनी (खुशमीत गिल) तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बच्चा है। उसकी दादी का अचार बनाने का पुश्तैनी बिजनेस है। मगर सनी की समस्या यह कि वह कुछ सूंघ नहीं सकता। डॉक्टर के अनुसार उनकी नाक की नसों में कुछ ऐसा ब्लॉक है कि जिसे मेडिकल साइंस ठीक नहीं कर सकती।
परंतु स्कूल के एक बंद पड़े लाइब्रेरीनुमा कैमेस्ट्री लैब में सनी के हाथों कुछ रासासन गिरकर यूं मिक्स होते हैं कि उनसे बनी गैस बच्चे की नाक खोल देती है! चमत्कार यह कि सनी अब दो किलोमीटर दूर तक की गंध सूंघ सकता है। क्लास के बच्चों का मुंह सूंघ कर बता सकता है कि बीती रात, दोपहर या पिछली सुबह उन्होंने क्या खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sniff
सनी को यह शक्ति मिलने के बाद कहानी की मुख्य दिशा बदलती है कि मुंबई में कार चोरों का गिरोह सक्रिय है। सनी की सोसायटी से भी कारें चोरी हुई हैं। क्या सनी अपनी सूंघने की शक्ति से चोरों का भंडाफोड़ कर सकेगा?
वास्तव में लेखक-निर्देशक सनी को मिली अद्भुत शक्ति का बिल्कुल सही इस्तेमाल नहीं कर सके। सनी किसी सीन में सुपरपावर को ढंग से इस्तेमाल करते नहीं दिखता और कार चोरों के गिरोह के भंडाफोड़ का पूरा घटनाक्रम बचकाना बन जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
sniff
लेखकों और अमोल ने सोसायटी की कार चोरी की घटनाओं को मानवीय टच देने की कोशिश की परंतु उसका सनी के सूंघने की शक्ति से कोई संबंध नहीं रह जाता। फिल्म में सनी के अलावा अन्य प्रमुख किरदारों को कॉमिक रखा गया है।
मगर वे बिल्कुल नहीं हंसा पाते। कुल मिलाकर स्निफ निराश करती है। आप सिर्फ यही उम्मीद कर सकते हैं कि अमोल भविष्य में इससे बेहतर कुछ बनाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।