फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Girl On The Train Review: परिणीति की एक्टिंग का ये रहा रिजल्ट, तीन मिनट में समझें कहां चूकी टीम

Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
The Girl On The Train Movie Review by panKaj ShuKla Parineeti chopra aditi rao hydari avinash tiwary kirti
द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

Movie Review: द गर्ल ऑन द ट्रेन


लेखक: पॉला हाकिंस
निर्देशक: रिभु दासगुप्ता, निर्माता: रिलायंस एंटरटेनमेंट
कलाकार: परिणीति चोपड़ा, अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुलहरी, अश्विनी तिवारी, तोता रॉयचौधरी आदि।
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: **


पॉला हाकिंस के उपन्यास पर बन चुकी एमिली ब्लंट स्टारर फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की रीमेक बनने की पहली खबर से लेकर फिल्म की नेटफ्लिक्स पर रिलीज तक एक बात बहुत अच्छी रही और वह ये कि लोगों में इस फिल्म को देखने का उत्साह अंतिम दिन तक बना रहा। अच्छी कहानियों की प्रतिष्ठा ही ऐसी होती है। ये अलग बात है कि रिलायंस एंटरटेनमेंट या नेटफ्लिक्स को हिंदी फिल्में या सीरीज देखने वाले दर्शकों तक पहुंच पाने के तरीके अब भी नहीं पता। परिणीति चोपड़ा को सीधे सवालों से डर लगता है। अनुराग कश्यप के शागिर्द रहे रिभु दासगुप्ता की तो स्कूलिंग ही ऐसी हुई है। लेकिन अदिति राव हैदरी ने इस फिल्म के बारे में अपने हिंदी पट्टी के प्रशंसकों तक पहुंचने की कोशिश क्यों नहीं की, ये बात फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ जैसे सस्पेंस वाली ही है। फिल्म की दिक्कत ये है कि ये बहुत जमाकर शूट की गई फिल्म है और इस चक्कर में बोरिंग हो जाती है।

The Girl On The Train Movie Review by panKaj ShuKla Parineeti chopra aditi rao hydari avinash tiwary kirti
द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस साल दिसंबर में परिणीति चोपड़ा को सिनेमा में आए 10 साल पूरे हो जाएंगे। 32 साल की परिणीति ने अपने करियर में अब तक 13 फिल्में की हैं और ऐसा कुछ खास अब तक कर नहीं पाई हैं कि दो घंटे 12 सेकंड की फिल्म वह अकेले अपने कंधे पर खींच सके। लेकिन, फिल्म की कहानी की प्रतिष्ठा इस फिल्म को देखने को मजबूर करती है। यहां तक कि इस चक्कर में लोगों ने इसी नाम की एक और फिल्म नेटफ्लिक्स पर बीते दिनों देख डाली जिसका न पॉला हाकिंस से कुछ लेना देना था और न ही एमिली ब्लंट से।

The Girl On The Train Movie Review by panKaj ShuKla Parineeti chopra aditi rao hydari avinash tiwary kirti
द गर्ल ऑन द ट्रेन: अविनाश तिवारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की शुरूआत रोचक होती है। ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ टाइप के एक मामले की वकील मीरा कपूर का काली गाड़ी पीछा कर रही है। वह भागकर घर पहुंचती है जो पीछे से आए पत्थर में संदेश है, एक खास केस न लड़ने का। मीरा नहीं मानती है। संदिग्ध अपराधी साबित होता है। मीरा का पति डॉक्टर है। दोनों एक हादसे का शिकार होते हैं। मीरा एम्नीसिया (नींद न आने की बीमारी) से परेशान रहने लगती है। शराब में वह सहारा ढूंढती है। और इसी शराब के चक्कर में वह एक कत्ल के मामले में फंस जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Girl On The Train Movie Review by panKaj ShuKla Parineeti chopra aditi rao hydari avinash tiwary kirti
द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की सबसे बड़ी कमजोरी इसकी पृष्ठभूमि है। सिर्फ सब्सिडी का मामला हो तो अलग बात है वरना इस कहानी को अगर हिंदी में बनाना ही था तो इसे किसी भी ऐसे शहर में सेट किया जा सकता है जहां उपनगरीय ट्रेनें चलती हैं। एक ठीकठाक कहानी की हीरोइन एमिली ब्लंट हो तो इसकी सेटिंग विदेशी समझ आती है, पर परिणीति चोपड़ा? उनके लिए तो वर्सोवा से घाटकोपर वाला मेट्रो रूट क्यों नहीं हो लिया जा सकता था, या फिर दिल्ली आते तो वैशाली से कनाट प्लेस वाला रूट भी परफेक्ट होता। निर्देशक रिभु दासगुप्ता पहली मात यहीं खाते हैं।

विज्ञापन
The Girl On The Train Movie Review by panKaj ShuKla Parineeti chopra aditi rao hydari avinash tiwary kirti
द गर्ल ऑन द ट्रेन: परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देसी कलाकारों को विदेशी लोकेशंस पर ले जाकर रिभु शायद फिल्म को ‘क्लासी’ बनाने की कोशिश में रहे होंगे, लेकिन फिल्म का विषय बहुत ‘मासी’ है और अगर ये फिल्म किसी भारतीय शहर की उपनगरीय ट्रेन में शूट की गई होती तो और असली सी लगती। अभी पूरा माहौल नकली नजर आता है। निर्देशन की और भी गलतियां रिभु दासगुप्ता ने फिल्म में की हैं। परिणीति चोपड़ा की कूवत में ऐसा किरदार है नहीं। काजल से आंखें कभी सजाकर और कभी यही काजल चेहरे पर बहाकर वह तबू जैसी एक्टिंग करने की कोशिश तो बहुत करती हैं, लेकिन उनके चेहरे के भाव ज्यादा कुछ बदलते नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed