फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Virgin Bhanupriya Review: उर्वशी रौतेला ने पकड़ी करियर की सही राह, अच्छी कहानियां मिलीं तो बनेंगी लेडी आयुष्मान

Thu, 16 Jul 2020 09:10 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 16 Jul 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
ZEE5 OTT Film Virgin Bhanupriya Review Urvashi rautela ajay loahan sumit Gulati rumana molla starrer
वर्जिन भानुप्रिया रिव्यू - फोटो : Social Media

Movie Review: वर्जिन भानुप्रिया (A)


कलाकार: उर्वशी रौतेला, रुमाना मोला, अर्चना पूरण सिंह, गौतम गुलाटी, सुमित गुलाटी, राजीव गुप्ता आदि।
निर्देशक: अजय लोहान
ओटीटी: ZEE5
रेटिंग: ***


सात साल पहले सनी देओल की हीरोइन के तौर पर फिल्म सिंह साहब द ग्रेट से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं उर्वशी रौतेला ने आखिरकार अपना वो स्लॉट पा लिया है, जिसके लिए अपनी पिछली फिल्म हेट स्टोरी 4 में वह बहुत कोशिश करती नजर आई थीं। उनकी नई फिल्म वर्जिन भानुप्रिया हिंदी सिनेमा में उनको लेडी आयुष्मान खुराना का टाइटल दिला सकती है बशर्ते वह आगे भी ऐसी ही लीक तोड़ने वाली फिल्में करने का साहस दिखा सकें।

ZEE5 OTT Film Virgin Bhanupriya Review Urvashi rautela ajay loahan sumit Gulati rumana molla starrer
वर्जिन भानुप्रिया रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आयुष्मान खुराना आज की तारीख में हिंदी सिनेमा के अव्वल नंबर सितारे सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने वीर्य दान, लिंग स्तभन की दिक्कत, समलैंगिक प्रेमी, बॉडी शेमिंग और गंजेपन जैसे दुरुह विषयों पर हिंदी फिल्मों में काम किया। उर्वशी रौतेला ने इसकी शुरूआत आधी आबादी की प्रतिनिधि बनकर वर्जिन भानुप्रिया में की है। फिल्म का विषय बहुत ही सामयिक है और उर्वशी रौतेला की इस बात के लिए दाद दी जानी चाहिए कि उन्होंने विषय को लीक से भटकर ग्रेट ग्रांड मस्ती वाले मोड में नहीं जाने दिया। कहानी में उनके किरदार की चुप्पी और उनके चेहरों के भावों ने अपना काम बहुत उम्दा तरीके से किया है।

ZEE5 OTT Film Virgin Bhanupriya Review Urvashi rautela ajay loahan sumit Gulati rumana molla starrer
वर्जिन भानुप्रिया रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म वर्जिन भानुप्रिया की कहानी आयुष्मान खुराना टाइप की फिल्मों में दादा कोंडके के सिनेमा का कॉकटेल है। फिल्म सिर्फ वयस्कों के लिए है, ये बात ओटीटी ने खुद फिल्म के साथ बता रखी है तो ज्यादा उत्साह में आकर इसे घर के स्मार्ट टीवी पर बच्चों के सामने न चलाएं। फिल्म की कहानी इतनी सी है कि एक मिडिल क्लास लड़की के किसी लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाने में आने वाली दिक्कतों में एक टैरो कार्ड रीडर का वक्तव्य एक तो करेला ऊपर से नीमचढ़ा का काम कर जाता है। फिल्म का मूल विचार बहुत उम्दा है और इसके कलाकारों ने स्क्रिप्ट के हिसाब से अपना काम भी बढ़िया किया है, लेकिन ऐसे विचार पर एक अच्छी पटकथा की जरूरत फिल्म देखते समय महसूस होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ZEE5 OTT Film Virgin Bhanupriya Review Urvashi rautela ajay loahan sumit Gulati rumana molla starrer
वर्जिन भानुप्रिया रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भानुप्रिया के तौर पर उर्वशी रौतेला ने इस बार खुद को काफी संयमित और संतुलित रखते हुए कैमरे के सामने अदाकारी की है। यहां तक कि फोन पर दादा कोंडके टाइप के द्विअर्थी संवादों पर उनकी जो प्रतिक्रिया होती है, वही उनकी जीत है। भानुप्रिया और उसके डफर पिता विजय के बीच के संवाद उस स्थिति की भी झलक है, जिसमें पुरानी पीढ़ी का कोई पिता जब आज की पीढ़ी के हिसाब से खुद को बदलने की कोशिश करता है तो कैसा हास्य उत्पन्न होता।

विज्ञापन
ZEE5 OTT Film Virgin Bhanupriya Review Urvashi rautela ajay loahan sumit Gulati rumana molla starrer
वर्जिन भानुप्रिया रिव्यू - फोटो : Social Media

पिता का बेटी से सैनेटरी पैड को लेकर चलने वाला लंबा हास्य ब्लैक कॉमेडी का ऐसा नमूना है, जिसका आने वाले समय में खूब जिक्र होने वाला है। राजीव गुप्ता और अर्चना पूरण सिंह के बीच न बनने वाली केमिस्ट्री भी एक अलग केमिस्ट्री है। रुमाना मोला का किरदार थोड़ा ओवरबोर्ड चला जाता है कहानी में, इसमें किसी बेहतर अदाकारा को लेकर फिल्म को बेहतरीन बनाया जा सकता था। गीत संगीत और तकनीकी पक्ष के हिसाब से भी फिल्म ठीक ही है।

पढ़ें: इन 10 फिल्मों ने साबित किया कानून को अंधा, बताया किस तरह हवा होता है न्याय

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed