फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies Earn Crores: 'कल्कि 2898 एडी' से लेकर 'सालार' तक, जानिए एडवांस बुकिंग में किस फिल्म ने कमाए कितने रुपये

Thu, 27 Jun 2024 12:26 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 27 Jun 2024 12:26 AM IST
सार

तेलुगु फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये कमाना अब काफी आसान होता जा रहा है। एसएस राजामौली की शानदार फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज ने तेलुगु सिनेमा की पहचान ही बदल दी है। अब ज्यादातर तेलुगु फिल्में बहुत बड़े बजट पर बनाई जा रही हैं और बॉलीवुड को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। फिल्म के थिएटर में आने से पहले ही मेकर्स प्री-रिलीज बिजनेस से पैसे कमा लेते हैं। इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग की कमाई करोड़ों में है।

विज्ञापन
Movies Earn Crores Before Released  Kalki 2898 AD Bahubali RRR Bahubali 2 Salaar
'कल्कि 2898 एडी' से लेकर 'सालार' तक, जानिए एडवांस बुकिंग में किस फिल्म ने कमाए कितने रुपये - फोटो : इंस्टाग्राम
तेलुगु फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये कमाना अब काफी आसान होता जा रहा है। एसएस राजामौली की शानदार फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज ने तेलुगु सिनेमा की पहचान ही बदल दी है। अब ज्यादातर तेलुगु फिल्में बहुत बड़े बजट पर बनाई जा रही हैं और बॉलीवुड को भी कड़ी टक्कर दे रही हैं। फिल्म के थिएटर में आने से पहले ही मेकर्स प्री-रिलीज बिजनेस से पैसे कमा लेते हैं। 'कल्कि 2898 एडी' से लेकर 'सालार' तक कई फिल्मों की एडवांस बुकिंग की कमाई करोड़ों में है।
Movies Earn Crores Before Released  Kalki 2898 AD Bahubali RRR Bahubali 2 Salaar
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम
बहु्प्रतीक्षित आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने अपने दिलचस्प पोस्टर और बेहतरीन ट्रेलर के साथ पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कमल हासन के अलावा कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म को नाग अश्विन ने निर्देशित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 394 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
 
Movies Earn Crores Before Released  Kalki 2898 AD Bahubali RRR Bahubali 2 Salaar
आरआरआर - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले करीब 470 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या अलग है। यह फिल्म 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,387 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Earn Crores Before Released  Kalki 2898 AD Bahubali RRR Bahubali 2 Salaar
2.0 - फोटो : इंस्टाग्राम
एस शंकर द्वारा निर्देशित '2.0' में सुपरस्टार रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने अपने प्री-रिलीज व्यवसाय में बड़ा रिकॉर्ड बनाया, जिसकी कीमत लगभग 560 करोड़ रुपये थी। यह लगभग 400-600 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और इसने दुनिया भर में 723 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
विज्ञापन
Movies Earn Crores Before Released  Kalki 2898 AD Bahubali RRR Bahubali 2 Salaar
बाहुबली 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
एसएस राजामौली द्वारा निर्मित फिल्म 'बाहुबली 2' में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। यह फिल्म 250 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी और इसने 1,737.68 से 1,810.60 करोड़ रुपये के बीच कमाई की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed