फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remakes: इन फिल्मों को सबसे ज्यादा किया गया रीमेक, लिस्ट देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Wed, 12 Jul 2023 07:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 12 Jul 2023 07:52 AM IST
विज्ञापन
Movies With Most Remakes from Drishyam Bodygurad Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
फिल्में - फोटो : अमर उजाला

फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक फिल्में बनाने के चलन काफी पुराना है। केवल साउथ इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड भी सुपरहिट फिल्मों का रीमेक करने से परहेज नहीं करता। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतनी ज्यादा सफल हुईं कि उन्हें अलग-अलग भाषाओं कई बार रीमेक किया गया। आइए जानते हैं इन मूवीज के बारे में...

Movies With Most Remakes from Drishyam Bodygurad Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
नुवोस्तानानते नेनोदंताना - फोटो : सोशल मीडिया
नुवोस्तानानते नेनोदंताना- 8 रीमेक

तेलुगू फिल्म 'नुवोस्तानानते नेनोदंताना' साउथ में काफी हिट रही थी। फिल्मी की सफलता को देखते हुए इसे कई बार रीमेक किया जा चुका है। इस फिल्म को हिंदी भाषा में भी बनाया गया है, जिसमें गिरीश तौरानी नजर आ चुके हैं। अब तक अलग-अलग भाषाओं में आठ बार इस फिल्म को बनाया जा चुका है।

Movies With Most Remakes from Drishyam Bodygurad Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
दृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम- 6 रीमेक

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम ने  बॉक्स ऑफिस  पर तहलका मचा दिया था। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म से मोहनलाल की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में बढ़ चुकी है। उनकी यह फिल्म टिकट खिड़की पर इतनी सफल रही कि कई भाषाओं में इसे रीमेक किया जा चुका है। हिंदी में अजय देवगन इसी नाम से बनी फिल्म में दिख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies With Most Remakes from Drishyam Bodygurad Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
चार्ली चैपलिन - फोटो : सोशल मीडिया
चार्ली चैपलिन- 6 रीमेक

सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान अभिनीत फिल्म नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह फिल्म तमिल भाषा में आई चार्ली चैपलिन का रीमेक थी। इस फिल्म को तेलुगू, हिंदी, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली भाषा में अब तक रीमेक किया जा चुका है।

विज्ञापन
Movies With Most Remakes from Drishyam Bodygurad Charlie Chaplin Nuvvostanante Nenoddantana
बॉडीगार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
बॉडीगार्ड- 5 रीमेक

फिल्म बॉडीगार्ड सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। फिल्म में करीना कपूर के साथ दबंग खान की जोड़ी काफी पसंद की गई थी। हालांकि, यह फिल्म भी ओरिजनल नहीं बल्कि रीमेक थी। साल 2010 में आई मलयालम फिल्म भी इसी नाम से बनाई गई थी। बाद में इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और बंगाली में बनाया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed