फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhul Chuk Maaf: वाराणसी में शुरू होगी 'भूल चूक माफ' की शूटिंग, शेड्यूल के लिए सेट पर पहुंचे राजकुमार-वामिका

Sun, 02 Jun 2024 04:51 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 02 Jun 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
mr and mrs mahi actor rajkummar rao Wamiqa Gabbi arrive in Varanasi for film Bhul Chuk Maaf shooting reports
राजकुमार राव-वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उनके प्रदर्शन को दर्शकों और समीक्षकों की प्रशंसा मिली। वहीं अब अभिनेता की अगली फिल्म को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आ गई है। उनकी अगली फिल्म रोमांटिक ड्रामा होगी, जिसका नाम 'भूल चूक माफ' है। अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

mr and mrs mahi actor rajkummar rao Wamiqa Gabbi arrive in Varanasi for film Bhul Chuk Maaf shooting reports
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

'भुल चूक माफ' नाम की इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में शुरू होगी और राजकुमार राव पहले ही शूटिंग के लिए लोकेशन पर पहुंच चुके हैं। वामिका गब्बी इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी और वे वाराणसी में टीम में शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करन शर्मा के निर्देशन में बन रहे इस प्रोजेक्ट को फिल्माने के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहले ही वाराणसी पहुंच चुके हैं। शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

mr and mrs mahi actor rajkummar rao Wamiqa Gabbi arrive in Varanasi for film Bhul Chuk Maaf shooting reports
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। पहले खबर थी कि कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर इस फिल्म में नजर आएगी, लेकिन बाद में अभिनेता ने खुद इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि यह खबर अफवाह है और इसमें सच्चाई ही है। हालांकि, अब इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी रोमांस करते नजर आएंगे। दर्शकों को फिल्म से जुड़ी और जानकारियों का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mr and mrs mahi actor rajkummar rao Wamiqa Gabbi arrive in Varanasi for film Bhul Chuk Maaf shooting reports
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'मिस्टर एंड मिसेज माही' फिल्म सिनेमा लवर्स डे के कारण अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब रही। यह फिल्म एक स्पोर्ट्स-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में राजकुमार राव ने महेंद्र अग्रवाल नाम के शख्स की भूमिका निभाई है। वहीं, जान्हवी ने महिमा नाम की लड़की का किरदार अदा किया है। 

विज्ञापन
mr and mrs mahi actor rajkummar rao Wamiqa Gabbi arrive in Varanasi for film Bhul Chuk Maaf shooting reports
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

वहीं बात करें राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों के बारे में तो अभिनेता के पास कई फिल्में कतार में हैं। उन्होंने हाल ही में राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की शूटिंग पूरी की है। वे तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। यह रेट्रो ड्रामा 11 अक्तूबर 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ अभिनेता श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री 2' में नजर आएंगे। वहीं वामिका गब्बी अभिनेता वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में नजर आएंगी, जिसमें कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed