फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, 'थंगलान'-'डबल इस्मार्ट' से होगी रवि तेजा की टक्कर

Sun, 21 Jul 2024 05:09 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 21 Jul 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Mr Bachchan to release on 15 august on independence day ravi teja film will clash to Double Ismart Thangalaan
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम: @raviteja

साउथ के मास महाराजा रवि तेजा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब निर्माताओं ने इस इंतजार पर विराम लगा दिया है और फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक एलान कर दिया है। 

Mr Bachchan to release on 15 august on independence day ravi teja film will clash to Double Ismart Thangalaan
रवि तेजा - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628

अजय देवगन की 'रेड' का तेलुगु रूपांतरण 'मिस्टर बच्चन' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। निर्माताओं और रवि तेजा ने इसकी घोषणा करने के लिए सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस पीपल मीडिया फैक्ट्री ने लिखा, 'वक्त पे पहुंचने का अपना पुराना आदत है। मिस्टर बच्चन की 15 अगस्त को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज होगी। 14 अगस्त को सभी जगह विशेष प्रीमियर होगा। बड़े पर्दे पर जबरदस्त मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए।

Mr Bachchan to release on 15 august on independence day ravi teja film will clash to Double Ismart Thangalaan
फिल्म 'मिस्टर बच्चन' - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

यह हिंदी फिल्म रेड की रीमेक है, जिसमें रवि तेजा में एक सरकारी कर्मचारी के रूप में नजर आएंगे, जिसमें एक सामाजिक संदेश भी है। वहीं, भाग्यश्री बोरसे इस थ्रिलर फिल्म में रवि के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr Bachchan to release on 15 august on independence day ravi teja film will clash to Double Ismart Thangalaan
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

यह फिल्म निर्देशक हरीश शंकर द्वारा निर्देशित और टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित है। फिल्म में रवि तेजा के साथ भाग्यश्री बोरसे और सुभलेखा सुधाकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी भारतीय उद्योगपति सरदार इंदर सिंह पर एक नाटकीय आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
Mr Bachchan to release on 15 august on independence day ravi teja film will clash to Double Ismart Thangalaan
आरटी 75 - फोटो : एक्स: @SitharaEnts

इस साल उगादी के अवसर पर रवि तेजा ने अपनी नई फिल्म का भी एलान किया था। उनकी 75वीं फिल्म का अस्थाई नाम आरटी75 है। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों के बीच भरपूर उत्साह है। रवि तेजा अपनी 75वीं फिल्म में लक्ष्मण भेरी की भूमिका निभाएंगे। इसका निर्देशन समाजवरगमन के लेखक भानु भोगवरपु करेंगे। भानु भोगवरपु इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले हैं। श्रीलीला इस फिल्म में रवि तेजा के साथ नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed