{"_id":"6766eaedccba802d6b0f4ce6","slug":"mufasa-box-office-collection-day-2-film-does-not-beat-allu-arjun-pushpa-2-know-the-total-earning-2024-12-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mufasa Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन और तेज दहाड़ा मुफासा, फिर भी पुष्पा 2 की आंधी से हुआ ऐसा नुकसान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mufasa Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन और तेज दहाड़ा मुफासा, फिर भी पुष्पा 2 की आंधी से हुआ ऐसा नुकसान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 21 Dec 2024 09:51 PM IST
सार
मुफासा की कहानी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है । यही वजह है कि 'पुष्पा 2' और 'वनवास' जैसी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बावजूद फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पुष्पा 2 और मुफासा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुफासा ने आते ही भारतीय बॉक्स ऑफिस ' पर अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। फिल्म ने न तो 'पुष्पा 2' और न ही 'वनवास' ने फिल्म की कमाई पर कोई असर डाला। बैरी जेनकिंस की निर्देशित द लायन किंग फिल्म यूनिर्स की अगली कड़ी 'मुफासा: द लायन किंग' बॉलीवुड फिल्म 'वनवास ' के साथ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई तो की है, लेकिन पुष्पा 2 का आंधी में खो गई है। पुष्पा 2 को देखते हुए कम स्क्रीन मिलने के कारण मुफासा के कलेक्शन पर जरूर प्रभाव पड़ा है । अब आइए देखते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने कैसी कमाई की है...
2 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुफासा का शानदार प्रदर्शन
मुफासा की कहानी भारतीय दर्शकों को खूब पसंद आ रही है । यही वजह है कि 'पुष्पा 2' और 'वनवास' जैसी साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बावजूद फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिन्हें देखकर लग रहा है कि फिल्म भारत में अच्छा कारोबार करेगी । तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है।
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दूसरे दिन ऐसा रहा मुफासा का हाल
मुफासा ने पहले दिन भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में 8.8 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने 13.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 22.52 करोड़ रुपये हो गया है। शाहरुख, अबराम और आर्यन खान की आवाज का जादू दर्शकों पर खूब चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी मुफासा ताबड़तोड़ कमाई करने वाली है।
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2 को नहीं पछाड़ पाई मुफासा
बता दें कि शानदार कमाई करने के बाद भी मुफासा अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को दूसरे दिन की कमाई में पछाड़ने में काफी पीछे रह गई है। फिल्म ऐसे टाइम पर रिलीज हुई है जब पुष्पा 2 का जलवा बरकरार है ऐसे में इसे कम स्क्रीन और कम ही कलेक्शन नसीब हो रहा है। पुष्पा 2 ने दूसरे दिन 196.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वही, मुफासा ने दूसरे दिन 13.72 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वनवास को भी पछाड़ा
गदर और गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा को लेकर वनवास बनाई है, जो मुफासा के साथ ही रिलीज हुई है। वनवास की ओपनिंग सिर्फ 60 लाख रही थी, जबकि दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई अब तक 58 लाख रुपए के आसपास पहुंच गई है। वहीं हॉलीवुड फिल्म मुफासा इससे कहीं ज्यादा कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।