सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 11 का ग्रैंड फिनाले शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान मनीषा रानी को 'झलक दिखला जा' सीजन 11 का विजेता चुना गया। ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री हुमा कुरैशी हर्ष गुजराल और मुनव्वर फारुकी जैसे सितारों ने भी शिरकत की। इस दौरान सेट पर मुनव्वर फारुकी ने हुमा कुरैशी को रोस्ट किया, जिसके बाद हुमा कुरैशी की प्रतिक्रिया भी सामने आई। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Jhalak Dikhhla Jaa 11: मुनव्वर ने 'झलक दिखला जा' के फिनाले में उड़ाया हुमा का मजाक, अभिनेत्री ने कहा-'असभ्य'
बिग बॉस 17 के विजेता रहे मुनव्वर फारुकी की कॉमिक टाइमिंग और स्टैंड-अप कॉमेडियन के रूप में उनके टैलेंट से हर कोई परिचित हैं, जिसका फायदा उठाने से वे बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक नजारा 'झलक दिखला जा' सीजन 11 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में देखने को मिला, जहां उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी का मजाक उड़ाया।
दरअसल, हुमा कुरैशी और हर्ष गुजराल के साथ अपनी आगामी कॉमेडी शो 'मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे' में नजर आने वाली हैं। इस शो के प्रमोशन के लिए हुमा और हर्ष 'झलक दिखला जा' सीजन 11 के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे थे। वहीं, मुनव्वर फारुकी अपने म्यूजिक वीडियो 'हल्की हल्की सी बरसात' को प्रमोट करने के लिए फिनाले में आए थे। इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी के साथ हिना खान भी नजर आ रही हैं, गाने को कोलकाता में शूट किया गया है।
Shrimad Ramayan: छोटे परदे की ‘आदिपुरुष’ बनी ‘श्रीमद रामायण’ को अब बजरंग बली से आस, वाधवा पर टिकी निगाहें
इसी दौरान मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर 'झलक दिखला जा 11' के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो की फैंस के साथ शेयर किया, जिसमें मुनव्वर हुमा का मजाक उड़ाते दिखें। वीडियो में मुनव्वर कह रहे हैं, गजब यार क्या ट्रांसफॉर्मेशन है, हुमा कुरैशी इस बात को अपने वजन घटाने की तारीफ के तौर पर समझती है और मुनव्वर को धन्यवाद देती हैं। इसके बाद वीडियो में हुमा कहती हैं कि हां यार मैंने अपना कुछ वजन कम कर लिया है, जिस पर हुमा का मजाक उड़ाते हुए मुनव्वर कहते हैं, 'नहीं, पहले आप फिल्में करती थीं, अब टीवी पर आ रही हैं'। इस बात की प्रतिक्रिया देते हुए हुमा मुनव्वर को 'असभ्य' कहती नजर आ रही हैं। अब सोशल वीडियो पर यह वीडियो वायरल हैं और फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Box Office Report Saturday: 'लापता लेडीज' की कमाई में सुधार, 'आर्टिकल 370' ने नौवें दिन फिर दिखाया कमाल
Anant-Radhika Pre wedding: संगीत समारोह में सलमान, शाहरुख और आमिर ने जमकर किया डांस, इन गानों पर लगाए ठुमके